सब्सक्राइब करें

जिम संचालक हत्याकांड: अधूरी रह गई कपिल और गरिमा की प्रेम कहानी, कोर्ट मैरिज के बाद भी इसलिए साथ न रह पाए दोनों

माधव बावा, संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी Published by: Sharukh Khan Updated Fri, 12 Jun 2026 03:07 PM IST
सार

हांसी में जिम संचालक कपिल हत्याकांड में कपिल को लेकर नया खुलासा हुआ है। कपिल और गरिमा की प्रेम कहानी अधूरी रह गई। कोर्ट मैरिज के बाद भी दोनों साथ न रह पाए।  गरिमा के परिवार को इस रिश्ते पर कुछ आपत्तियां थीं।

विज्ञापन
Gym Owner Murder Case Heartbreaking Love Story Behind Kapil Redhu Death
Gym Owner Murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
हरियाणा के हांसी में जिम संचालक कपिल हत्याकांड में एक और नई जानकारी सामने आई है। जिम संचालक कपिल और गरिमा नाम की युवती की प्रेम कहानी अधूरी रह गई। परिजनों ने बताया कि वह गरिमा को हमेशा भरोसा देता था कि एक दिन दोनों परिवारों की सहमति से सात फेरे लेकर धूमधाम से विवाह करेगा और फिर अपने घर लेकर आएगा। हांसी के राजकीय महाविद्यालय में पढ़ाई के दौरान कपिल और गरिमा की मुलाकात हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गए।


वर्ष 2021 में दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली लेकिन इसके बावजूद गरिमा कपिल के साथ उसके घर नहीं आई थी। इसके पीछे वजह यह थी कि गरिमा के परिवार को इस रिश्ते पर कुछ आपत्तियां थीं। परिवार का कहना था कि पहले उसके भाई का विवाह होना चाहिए। कपिल के पिता ने भी गरिमा के परिजनों से कुछ समय मांगा था।
Gym Owner Murder Case Heartbreaking Love Story Behind Kapil Redhu Death
कपिल रेढू - फोटो : संवाद
इसी कारण गरिमा अपने मायके में ही रह रही थी। हालांकि दोनों के बीच लगातार बातचीत होती रहती थी। गरिमा सोशल मीडिया पर भी कपिल की तस्वीरें साझा करती थी। कपिल उसे आश्वस्त करता था कि परिजनों की सहमति मिलते ही वह सात फेरे लेकर विवाह के बाद उसे अपने घर ले जाएगा।

 
Gym Owner Murder Case Heartbreaking Love Story Behind Kapil Redhu Death
कपिल रेढू - फोटो : संवाद
कपिल के पिता राजेंद्र ने बताया कि करीब दो वर्ष पहले उनकी गरिमा के परिजनों से मुलाकात हुई थी। उस समय सभी ने आपसी सहमति से कुछ समय बाद विवाह करने का निर्णय लिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Gym Owner Murder Case Heartbreaking Love Story Behind Kapil Redhu Death
जांच करते पुलिसकर्मी - फोटो : संवाद
इकलौता बेटा था, जिम खरीद शुरू किया कारोबार
कपिल अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। हांसी आने के बाद सबसे पहले बड़सी गेट के पास कैफे खोला। इसके बाद करीब तीन वर्ष पहले एक जिम खरीदी। पहले गर्ग अस्पताल के पास रेड जिम के नाम से संचालित किया और बाद में क्रांति चौक से कोर्ट रोड स्थित भवन में स्थानांतरित कर दिया। एक वर्ष पहले उसके माता-पिता भी हांसी आकर उसके साथ रहने लगे थे। अभी उसका परिवार शांति कॉलोनी में किराये के मकान में रह रहा है।
 
विज्ञापन
Gym Owner Murder Case Heartbreaking Love Story Behind Kapil Redhu Death
जांच करते पुलिसकर्मी - फोटो : संवाद
मां बोलीं, दिनभर काम में व्यस्त रहता था
कपिल की मां बाली गृहिणी हैं और पिता खेतीबाड़ी करते हैं। हांसी में रहने के बावजूद पिता अक्सर गांव आते-जाते रहते थे। कपिल की एक बहन है जिसका विवाह दो वर्ष पहले हो चुका है। परिजनों के अनुसार, कपिल अपनी मां के काफी करीब था और उनसे हर बात साझा करता था। मां ने बताया कि पिछले कुछ समय से वह अपने कामकाज में काफी व्यस्त रहता था और दिन का अधिकांश समय जिम और अन्य कार्यों में ही बीतता था।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed