{"_id":"69d4ba858131fe68d20f9502","slug":"iit-abhay-singh-known-as-iitian-baba-marrying-engineer-wife-know-details-in-hindi-2026-04-07","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कमाल के बाबा: शादी के बंधन में बंधकर चौंका गए आईआईटियन अभय, घरवालों से हमेशा के लिए बना ली थी दूरी, अचानक लौटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कमाल के बाबा: शादी के बंधन में बंधकर चौंका गए आईआईटियन अभय, घरवालों से हमेशा के लिए बना ली थी दूरी, अचानक लौटे
अमर उजाला नेटवर्क, झज्जर
Published by: Sharukh Khan
Updated Tue, 07 Apr 2026 03:14 PM IST
सार
आईआईटियन बाबा शादी के बंधन में बंधकर चौंका गए। 2023 में मोह-माया के बंधन से मुक्त होकर घरवालों से हमेशा के लिए दूरी बना ली थी। बाबा के अचानक लौटने से परिवार के साथ ही ग्रामीण भी हैरान हैं।
आईआईटियन बाबा अभय सिंह सोमवार को इंजीनियर पत्नी के साथ घर लौटकर तमाम लोगों को चौंका गए। बेटे के सांसारिक पटरी पर लौट आने से मां-बाप और परिजन बेशक बेहद खुश हुए। हैरान गांव वाले हुए कि मोह-माया से दूर आध्यात्मिक दुनिया में रमे अभय अचानक बंधन में कैसे बंध गए?
देश की अति प्रतिष्ठित आईआईटी मुंबई से बीटेक करके अभय ने सपनों की बड़ी उड़ान भरी थी। कोरोना की भयावह आपदा में उन्हें घर की ऐसी याद सताई कि वे कनाडा की नौकरी हमेशा के लिए छोड़ आए। कठिन दौर में ऐसा दार्शनिक ज्ञान हो गया कि देश लौटकर नौकरी ही नहीं की।
Trending Videos
2 of 8
झज्जर के सासरौली गांव में परिवार के साथ बाबा अभय और पत्नी प्रतीका
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कुछ वक्त फोटोग्राफी की। फिर देशाटन पर निकलकर केरल घूम आए। कहीं चैन नहीं पाया तो काशी (वाराणसी) चले गए। 2023 में यहीं अपने गुरुजी से मिले और मोह-माया के बंधन से मुक्त मानकर घरवालों से हमेशा के लिए दूरी बना ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 8
इंजीनियर पत्नी के साथ आईआईटियन बाबा अभय सिंह
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उनका कभी हाल चाल तक न लिया। 2025 के प्रयागराज महाकुंभ में उनके क्रियाकलापों ने सुर्खियां पाईं तो घरवाले भी उनके नए रंग-रूप और सफर से वाकिफ हुए।
4 of 8
झज्जर के सासरौली गांव में रस्म अदा करते अभय व प्रतीका
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
परिजनों को यकीन नहीं था कि अभय कभी सांसारिक दुनिया में भी लौटेंगे। लेकिन, सोमवार को इंजीनियर पत्नी प्रीतिका के साथ पहुंचे तो घर में खुशियां लौट आईं। मां ने बेटे-बहू की मंगल आरती उतारी।
विज्ञापन
5 of 8
झज्जर के सासरौली गांव में रस्म अदा करते अभय व प्रतीका
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हंसी-ठिठोली के बीच शादी के बाद की रस्में भी हुईं। बाबा अपनी पत्नी के साथ हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला लौट गए हैं। वे यहीं पर सनातन धर्म पर शोध और अध्ययन के लिए एक यूनिवर्सिटी स्थापित करने का संकल्प लिए हुए हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।