Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Jhajjar/Bahadurgarh News
›
Demand Raised in Bahadurgarh to Ban Testimony by 'External' Lambardars in Property Registrations; Memorandum Submitted to SDM.
{"_id":"69d4c98b92520a48610e6e19","slug":"video-demand-raised-in-bahadurgarh-to-ban-testimony-by-external-lambardars-in-property-registrations-memorandum-submitted-to-sdm-2026-04-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"बहादुरगढ़ में रजिस्ट्री में बाहरी एरिया के नम्बरदारों की गवाही पर रोक लगाने की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहादुरगढ़ में रजिस्ट्री में बाहरी एरिया के नम्बरदारों की गवाही पर रोक लगाने की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
बहादुरगढ़ तहसील के नम्बरदारों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर नम्बरदार एसोसिएशन बहादुरगढ़ के प्रधान शतीश नम्बरदार की अगुवाई में सोमवार को एसडीएम कार्यालय में ज्ञापन सौंपा। नम्बरदारों ने रजिस्ट्री पंजीकरण प्रक्रिया में हो रही अनियमितताओं को रोकने की मांग उठाई।
नम्बरदारों ने बताया कि तहसील में रजिस्ट्री के पंजीकरण के दौरान कई बार संबंधित क्षेत्र से बाहर के नम्बरदारों की गवाही दर्ज कर ली जाती है, जिससे फर्जीवाड़ा और धोखाधड़ी की संभावनाएं बढ़ जाती हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि जिस क्षेत्र की जमीन की रजिस्ट्री हो, उसी क्षेत्र के नम्बरदार को गवाह बनाया जाए और बाहरी क्षेत्र के नम्बरदारों की गवाही को मान्यता न दी जाए।
नम्बरदारों ने कहा कि इस व्यवस्था से रजिस्ट्री प्रक्रिया अधिक पारदर्शी बनेगी और किसी भी प्रकार की जालसाजी पर रोक लगेगी। उन्होंने प्रशासन से इस संबंध में तुरंत प्रभाव से आवश्यक निर्देश जारी करने की मांग की।
इस दौरान एसडीएम के फील्ड में होने के कारण नम्बरदारों ने उनका ज्ञापन कार्यालय प्रतिनिधि को सौंपा। वहीं नायब तहसीलदार ने नम्बरदारों की मांगों को ध्यानपूर्वक सुना और उचित मांगों पर जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया।
ज्ञापन देने के दौरान हुकम सिंह सांखोल, उमेद सिंह डाबोदा, जयभगवान लडरावण, नवीन दलाल मांडोठी, धर्म सिंह बालौर, सुरेंद्र जाखोदा, जोगिंद्र, दिनेश, राजेंद्र बराही, कृष्ण आसौदा टोडरान, राजेश आसौदा सिवान, दलेल सिंह डाबोदा खुर्द, बिजेंद्र भापड़ौदा, अनिल सोलधा, रामनिवास बामनौली, मनजीत छारा, रविंद्र छारा सहित कई नम्बरदार मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।