{"_id":"69d4bec6224dc744cc0292c7","slug":"video-in-bahadurgarh-mla-rajesh-joon-and-chairperson-saroj-rathi-inaugurated-the-construction-work-of-roads-and-streets-2026-04-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"बहादुरगढ़ में विधायक राजेश जून व चेयरपर्सन सरोज राठी ने किया सड़कों व गलियों के निर्माण कार्य का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहादुरगढ़ में विधायक राजेश जून व चेयरपर्सन सरोज राठी ने किया सड़कों व गलियों के निर्माण कार्य का शुभारंभ
शहर में विकास कार्यों को गति देते हुए विधायक राजेश जून और नगर परिषद की चेयरपर्सन सरोज राठी ने संयुक्त रूप से वार्डों में सड़कों और गलियों के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इस दौरान दोनों ने नारियल फोड़कर निर्माण कार्य की औपचारिक शुरुआत की।
विधायक राजेश जून और चेयरपर्सन सरोज राठी ने वार्ड के अंतर्गत बराही रोड तथा वार्ड नंबर 9 में गलियों के निर्माण कार्य की शुरुआत की। इस मौके पर स्थानीय लोगों ने उनका स्वागत किया और लंबे समय से लंबित इन विकास कार्यों के शुरू होने पर खुशी जताई।
विधायक राजेश जून ने कहा कि शहर के सभी वार्डों में मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए लगातार विकास कार्य कराए जा रहे हैं। वहीं चेयरपर्सन सरोज राठी ने कहा कि नगर परिषद का प्रयास है कि हर वार्ड में बेहतर सड़कें, गलियां और साफ-सफाई की सुविधाएं उपलब्ध हों।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।