सब्सक्राइब करें

देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन: हरियाणा में रनिंग ट्रायल सफल, 70 किमी. प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ी रेलगाड़ी

संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Published by: शाहिल शर्मा Updated Wed, 25 Feb 2026 10:12 PM IST
सार

भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का ट्रायल सफल होना एक ऐतिहासिक उपलब्धि है, जो भारतीय रेलवे को जीरो एमिशन (शून्य कार्बन उत्सर्जन) की दिशा में ले जाएगी। 
 

विज्ञापन
India first hydrogen train trial in Haryana
भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का ट्रायल सफल - फोटो : संवाद
देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का बुधवार को ट्रायल शुरू हुआ। ट्रेन का जींद रेलवे स्टेशन से ललितखेड़ा स्टेशन तक करीब 20 किलोमीटर तक सफल ट्रायल हुआ। इसके बाद डीजल इंजन लगाकर ट्रेन को मोहाना स्टेशन तक ले जाया गया। रेलवे अधिकारियों ने ट्रायल को संतोषजनक बताया है।
Trending Videos
India first hydrogen train trial in Haryana
ट्रैक पर 20 किलोमीटर दौड़ी ट्रेन - फोटो : संवाद

हाइड्रोजन ट्रेन को बुधवार की सुबह 7 बजे यार्ड से बाहर निकाला गया। डीजल इंजन की सहायता से पहले ट्रेन को हांसी रोड पुल के नीचे लाया गया। यहां ट्रेन थोड़ी देर रुकी रही। इसके बाद ट्रेन को वापस जंक्शन पर लाया गया। यहां से सुबह 8:25 बजे ट्रेन सोनीपत की ओर रवाना हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
India first hydrogen train trial in Haryana
70 किमी. प्रति घंटा रही रफ्तार - फोटो : संवाद
सुबह 8:40 बजे बजे डीजल इंजन की मदद से ट्रेन पिंडारा तक लाई गई। यहां से डीजल इंजन हटाकर ललितखेड़ा तक हाइड्रोजन इंजन से ट्रेन का रनिंग ट्रायल हुआ। दोनों स्टेशनों के बीच दो बार ट्रेन को चलाया गया। इस दौरान ट्रेन की स्पीड करीब 70 किलोमीटर प्रति घंटा मापी गई।
 
India first hydrogen train trial in Haryana
जींद से ललितखेड़ा रेलवे स्टेशन तक हुआ ट्रायल - फोटो : संवाद

पिंडारा पहुंचने के बाद गोहाना से आगे मोहाना तक डीजल इंजन के साथ ही हाइड्रोजन ट्रेन को ले जाया गया। फिर मोहाना से वापस जींद की तरफ ट्रेन को लाया गया। पूरी प्रक्रिया के दौरान तकनीकी टीम ने बारीकी से निगरानी की।
 
विज्ञापन
India first hydrogen train trial in Haryana
हरियाणा में हुआ भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का ट्रायल - फोटो : संवाद
ट्रायल में स्पीड, ब्रेक, फ्यूलसेल की हुई जांच

ट्रायल के दौरान ट्रेन की गति, ब्रेकिंग सिस्टम, हाइड्रोजन फ्यूल सेल की कार्यप्रणाली और सुरक्षा मानकों की जांच की गई। भंभेवा स्टेशन पहुंचने के बाद विशेषज्ञों ने इंजन और कोच का तकनीकी निरीक्षण भी किया। बताया जा रहा है कि सभी मानक संतोषजनक पाए जाने पर जल्द हाइड्रोजन ट्रेन को नियमित रूप से ट्रैक पर दौड़ाया जाएगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed