{"_id":"669cb0923409c87ee80dd2f1","slug":"kurukshetra-cm-seen-in-different-styles-during-raagiri-showed-power-of-punch-in-boxing-and-laid-chess-board-2024-07-21","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra: राहगिरी में अलग-अलग अंदाज में दिखे सीएम, बॉक्सिंग में दिखाया पंच का दम तो शतरंज की बिछाई बिसात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra: राहगिरी में अलग-अलग अंदाज में दिखे सीएम, बॉक्सिंग में दिखाया पंच का दम तो शतरंज की बिछाई बिसात
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Sun, 21 Jul 2024 12:24 PM IST
सार
कुरुक्षेत्र में मुख्यमंत्री नायब सैनी सुबह ब्रह्मसरोवर तट पर आयोजित राहगिरी कार्यक्रम में पहुंचे। मुख्यमंंत्री ने पौध रोपण करते हुए कहा कि आज ही ब्रह्मसरेावर के आसपास 5100 पौधे रोपित किए जाएंगे। कहा कि इन पौधों की देख रेख भी करें तो वन मित्रों को भी अवगत कराएं।
विज्ञापन
1 of 5
सीएम ने बॉक्सिंग में दिखाया दम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
कुरुक्षेत्र में मुख्यमंत्री नायब सैनी के रविवार को अलग-अलग व खास अंदाज देखने को मिले। उन्होंने साइकिल चलाकर लोगों को स्वस्थ रहने का संदेश दिया तो वहीं खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए बॉक्सिंग में भी पंच का दम दिखाया। यही नहीं उन्होंने शतरंज की बिसात पर भी अपना हुनर दिखाया, जिसके साथ ही अलग-अलग कलाओं की भी जमकर सराहना करते हुए कलाकारों में उत्साह व जोश भरा।
#WATCH | Haryana CM Nayab Singh Saini attends the Raahgiri Day program in Kurukshetra and tries his hands on boxing, chess. pic.twitter.com/ZJTyo9ePT1
मुख्यमंत्री सुबह ब्रह्मसरोवर तट पर आयोजित राहगिरी कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने कार्यक्रम में ही साइकिल यात्रा कर प्रवेश किया, जहां उनका राज्यमंत्री सुभाष सुधा, पूर्व मंत्री कृष्ण बेदी, जिलाध्यक्ष रवि बतान, पशु कल्याण बोर्ड के चेयरमैन धर्मवीर मिर्जापुर सहित अन्य कार्यकर्ताओं व प्रशासनिक अधिकारियों ने स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
साइकिल चलाते सीएम नायब सैनी
- फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री ने यहां राहगिरी कार्यक्रम का खूब आनंद उठाया तो वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी जमकर सराहना की। उन्होंने विभिन्न विभागों की ओर से लगाई गई स्टॉलों का निरीक्षण किया तो वहीं ब्रह्मसरेावर परिसर में पौधरोपण भी किया। मुख्यमंत्री ने ऐलान किया कि हर रविवार को राहगिरी कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इससे न केवल साकारात्मक उर्जा उत्पन्न होती है बल्कि आपासी भाईचारा भी बढ़ता है।
4 of 5
सीएम ने किया पौधारोपण
- फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंंत्री ने पौध रोपण करते हुए कहा कि आज ही ब्रह्मसरेावर के आसपास 5100 पौधे रोपित किए जाएंगे। यहीं नहीं यह अभियान लगातार जारी रखा जाएगा। पौधे लगाने के बाद वन मित्र इनकी देखभाल व संरक्षण भी करेंगे और एक पौधे पर उन्हें 10 व 20 रुपये दिए जाएंगे। हर व्यक्ति को चाहिए कि वह बच्चों के जन्मदिन से लेकर परिवार के हर आयोजन पर पौध रोपण जरूर करें। इन पौधों की देख रेख भी करें तो वन मित्रों को भी अवगत कराएं।
विज्ञापन
5 of 5
सीएम ने खेली शतरंज
- फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से चर्चा में कहा कि जो भी गलत करेगा कानून के अनुसार कार्रवाई भी होती है। ईडी ने जो भी कार्रवाई की है वह कानूनन ही है। ईडी स्वायत संस्था है और वह अपना काम कानून अनुसार करती रहती है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X