{"_id":"68edc64d0c08d1a52b072c76","slug":"adgp-suicide-case-sit-questioned-havaldar-sushil-in-sunaria-jail-for-six-hours-and-he-said-i-am-being-framed-2025-10-14","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एडीजीपी खुदकुशी केस: 'मुझे फंसाया जा रहा...', जेल में बंद सुशील से छह घंटे पूछताछ; सामने आई नई जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एडीजीपी खुदकुशी केस: 'मुझे फंसाया जा रहा...', जेल में बंद सुशील से छह घंटे पूछताछ; सामने आई नई जानकारी
विजेंद्र कौशिक, अमर उजाला, रोहतक
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 14 Oct 2025 09:59 AM IST
सार
एडीजीपी खुदकुशी मामले में एसआईटी ने सुनारिया जेल में बंद हवलदार सुशील से पूछताछ की है। डीएसपी गुरजीत कौर के नेतृत्व में चंडीगढ़ पुलिस रोहतक पहुंची थी। रात 7 बजे चंडीगढ़ के लिए रवाना हुई। सुशील को रोहतक पुलिस ने शराब ठेकेदार से मंथली मांगने के आरोप में 7 अक्तूबर को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
1 of 11
ADGP Suicide Case
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
एडीजीपी वाई पूरण कुमार के आत्महत्या मामले की जांच कर रही चंडीगढ़ पुलिस की एसआईटी सोमवार सुबह रोहतक पहुंची और शराब ठेकेदार से मंथली मांगने के आरोप में गिरफ्तार हवलदार सुशील कुमार से छह घंटे पूछताछ की। पूछताछ में हवलदार ने कहा कि उसे फंसाया जा रहा है।
एसआईटी ने उससे यह पूछताछ सुनारिया जेल के भीतर ही की। इसके लिए एसआईटी ने कोर्ट से पहले ही अनुमति ले ली थी। इसके बाद डीएसपी गुरजीत कौर व सब इंस्पेक्टर नवीन कुमार सुबह 11 बजे सुनारिया जेल पहुंचे। वहां पहले चरण में सुशील कुमार से चार घंटे पूछताछ की गई।
2 of 11
वाई पूरण कुमार का शव पीजीआई में ले जाते हुए
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सुशील कुमार ने खुद को बताया बेकसूर
इसके बाद दो घंटे बीच में आराम करके फिर दो घंटे पूछताछ की गई। सूत्रों के अनुसार एसआईटी के सामने सुशील कुमार ने खुद को बेकसूर बताया। सुशील के बयान लेने के बाद टीम शाम करीब 7 बजे टीम सुनारिया जेल से चंडीगढ़ लौट गई।
3 of 11
वाई पूरण कुमार का शव पीजीआई में ले जाते हुए
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सुशील ने खुद को बताया था एडीजीपी पूरण कुमार का खास आदमी
शराब ठेकेदार प्रवीण बंसल ने अर्बन एस्टेट थाने में शिकायत दी थी कि सुशील कुमार नाम का पुलिसकर्मी उससे मिला और खुद को एडीजीपी पूरण कुमार का खास आदमी बताया। आरोप है कि हवलदार सुशील ने एडीजीपी के नाम पर ढाई लाख रुपये मंथली मांगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 11
पीजीआई पहुंचे हुए आईजीपी पुष्पेंदर कुमार और एसएसपी कंवरदीप कौर पीजीआई मुर्दा घर से बाहर आते हुए
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसके बाद अर्बन एस्टेट थाना पुलिस ने 6 अक्तूबर को सुशील कुमार के खिलाफ मंथली मांगने का केस दर्ज कर 7 अक्तूबर को गिरफ्तार कर लिया था। उसके कुछ घंटे बाद आईजी पूरण कुमार ने जान दे दी।
विज्ञापन
5 of 11
पीजीआई पहुंचे हुए आईजीपी पुष्पेंदर कुमार और एसएसपी कंवरदीप कौर पीजीआई मुर्दा घर से बाहर आते हुए
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एसआईटी की एक टीम तीन दिन से रोहतक में
चंडीगढ़ पुलिस की एक टीम तीसरे दिन भी रोहतक में रही। उसने सरकार को आवश्यकत दस्तावेज उपलब्ध कराने के लिए नोटिस जारी किया है। साथ ही केस से जुड़ी बरामद वस्तुओं को फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) भेजते हुए संबंधित फॉरवर्डिंग लेटर भी भेजे गए हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।