{"_id":"68e8ad9eab8ca1d75c03dd8e","slug":"adgp-suicide-case-dgp-may-be-leave-rohtak-sp-may-face-action-secrets-will-be-revealed-from-y-puran-kumar-phone-2025-10-10","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ADGP Suicide Case: डीजीपी को छुट्टी... रोहतक के एसपी पर गिर सकती है गाज, वाई पूरण कुमार के फोन से खुलेंगे राज!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ADGP Suicide Case: डीजीपी को छुट्टी... रोहतक के एसपी पर गिर सकती है गाज, वाई पूरण कुमार के फोन से खुलेंगे राज!
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
Published by: शाहरुख खान
Updated Fri, 10 Oct 2025 12:41 PM IST
सार
एडीजीपी वाई पूरण कुमार आत्महत्या के मामले में रोहतक के एसपी पर गिर गाज सकती है। डीजीपी को छुट्टी पर भेजा जा सकता है, इसके लिए मंथन चल रहा है। एडीजीपी की पत्नी अमनीत पी कुमार से मिलने के बाद सीएम ने डीजीपी को तलब किया। मुख्यमंत्री ने मंत्री और अफसरों के साथ सरकार के कदम पर चर्चा की।
विज्ञापन
1 of 13
ADGP Suicide Case
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
चंडीगढ़ में वाई पूरण कुमार की आत्महत्या के मामले में सरकार की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। मामले की गूंज राष्ट्रीय स्तर पर सुनाई देने लगी है। सूत्रों के अनुसार, राज्य सरकार डीजीपी शत्रुजीत कपूर और रोहतक के एसपी नरेंद्र बिजारणिया को हटाने के लिए राजी हो गई है, मगर वाई पूरण कुमार की पत्नी और आईएएस अधिकारी अमनीत पी कुमार दोनों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई पर अड़ी हैं। अब राज्य सरकार बीच का रास्ता निकालने के लिए मंथन में जुट गई है। मुख्यमंत्री इस बारे में आलाकमान से भी रायशुमारी कर रहे हैं।
जापान दौरे से लौटने के बाद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सीधे अमनीत पी कुमार के सरकारी आवास पहुंचे। सीएम ने एडीजीपी और आईएएस अधिकारी वाई पूरण कुमार को श्रद्धांजलि दी और उनकी पत्नी अमनीत को ढांढस बंधाया।
2 of 13
चंडीगढ़ में आईपीएस अमनीत पी कुमार के निवास पर दुख प्रकट करने पहुंचे सीएम सैनी
- फोटो : अमर उजाला
इस दौरान अमनीत ने कहा कि उनके पति को इतना प्रताड़ित किया गया कि उनके सामने सुसाइड के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं बचा। उन्हें घुट-घुटकर मरने के लिए मजबूर किया गया। जिन्होंने ऐसा किया है, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।
3 of 13
चंडीगढ़ में आईपीएस अमनीत पी कुमार के निवास पर दुख प्रकट करने पहुंचे सीएम सैनी
- फोटो : अमर उजाला
अमनीत कुमार से मिलने के बाद सीएम सीधे अपने निवास पर पहुंचे और डीजीपी शत्रुजीत कपूर को तलब कर लिया। इस दौरान बैठक में कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार, सीएम के मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर, मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी, सीआईडी चीफ सौरभ सिंह और हरियाणा के एडवोकेट जनरल प्रविंद्र सिंह चौहान भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 13
चंडीगढ़ में आईपीएस अमनीत पी कुमार के निवास पर दुख प्रकट करने पहुंचे सीएम सैनी
- फोटो : अमर उजाला
बैठक में डीजीपी व रोहतक के एसपी के खिलाफ दी गई शिकायत, पुरण कुमार ने सुसाइड नोट में जिन अफसरों के नाम लिखे हैं उन पर क्या कार्रवाई हो सकती है और हरियाणा सरकार इस मामले में क्या कदम उठा सकती जैसे मुद्दों पर चर्चा की गई।
विज्ञापन
5 of 13
आईपीएस अधिकारी वाई पूरण कुमार और डीजीपी शत्रुजीत कपूर की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
सरकार डीजीपी और रोहतक के एसपी को हटाने के लिए तैयार
बाद में अमनीत कुमार को संदेश भिजवाया गया कि सरकार डीजीपी और रोहतक के एसपी को हटाने के लिए तैयार है। मगर अमनीत पी कुमार इस पर मानने को तैयार नहीं हुई। ऐसे में सरकार अब बड़ा फैसला ले सकती है। रोहतक एसपी पर कार्रवाई के साथ डीजीपी को छुट्टी पर भेजा जा सकता है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।