फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ASI Suicide: 'गोली की आवाज सुनी और मैं दौड़ा'... सबसे पहले किसने देखा एएसआई संदीप का खून से लथपथ शव?

Tue, 14 Oct 2025 07:01 PM IST
शाहिल शर्मा माई सिटी रिपोर्टर रोहतक
माई सिटी रिपोर्टर रोहतक Published by: शाहिल शर्मा Updated Tue, 14 Oct 2025 07:01 PM IST
सार

हरियाणा पुलिस में तैनात एएसआई जवान संदीप कुमार के सुसाइड मामले से हड़कंप मच गया है। पुलिस जवान ने सर्विस रिवाल्वर से अपने मामा के खेत में बने कोठरे में मंगलवार दोपहर को आत्महत्या कर ली। घटना के वक्त मौके पर एक प्रवासी मजदूर था जो खेतों में काम कर रहा था। डिटेल में पढ़ें खबर...

विज्ञापन
ASI Sandeep Kumar Suicide Case Rohtak ADGP Suicide Haryana Haryana Police News
एएसआई संदीप कुमार और प्रवासी मजदूर जिलेदार - फोटो : संवाद

रोहतक साइबर सेल में तैनात एएसआई संदीप कुमार ने अपने मामा के खेतों में ट्यूबवेल की मोटर के लिए बने कोठरे की ऊपर की मंजिल में सुसाइड कर लिया। पुलिस जवान का शव सबसे पहले खेत में काम करने वाले प्रवासी मजदूर ने देखा। प्रवासी मजदूर का नाम जिलेदार है जो उत्तर प्रदेश के बेहराइच जिले के तहत आने वाले गांव बख्तावरपुरा का रहने वाला है।  जिलेदार मृतक एएसआई के मामा के खेतों में काम करता है। वह करीब 15 साल से मृतक के मामा के खेतों में काम करता था।  



ASI Sandeep Kumar Suicide Case Rohtak ADGP Suicide Haryana Haryana Police News
जिलेदार, प्रवासी मजदूर - फोटो : संवाद

अपने मामा के खेतों में आता रहता था संदीप 

प्रवासी मजदूर ने कहा जब वह खेत में काम कर रहा था तो उसे खेत में बने कोठरे में गोली चलने की तेज आवाज सुनाई दी। जब वह मौके पर पहुंचा तो संदीप का शव खून से लथपथ हालत में पड़ा था। संदीप के सिर से खून बह रहा था। जैलदार ने तुरंत प्रभाव से इसकी सूचना खेत मालिक को दी। मौके पर खेत मालिक के पहुंचने पर पुलिस को मामले की सूचना दी गई। जैलदार ने बताया कि एएसआई संदीप अक्सर अपने मामा के खेतों  लाढ़ोत-धामड़ में आते रहते थे। वह बहुत मिलनसार थे।

ASI Sandeep Kumar Suicide Case Rohtak ADGP Suicide Haryana Haryana Police News
कोठरे से शव को उतारते लोग - फोटो : संवाद

रोहतक पुलिस ने जारी किया प्रेस नोट

वहीं, रोहतक पुलिस ने जवान के सुसाइड पर प्रेस नोट भी जारी किया है। जारी प्रेस नोट में लिखा है कि साइबर सेल पुलिस अधीक्षक कार्यालय रोहतक में तैनात एएसआई संदीप कुमार ने गांव लाढ़ौत में खेत में बने कोठरे में अपनी सर्विस पिस्टल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
ASI Sandeep Kumar Suicide Case Rohtak ADGP Suicide Haryana Haryana Police News
प्रशासन को शव देने से परिजनों और ग्रामीणों ने किया इनकार - फोटो : संवाद

शव के पास से बरामद हुआ सुसाइड नोट 

घटनास्थल पर शव के पास से चार पेज का सुसाइड नोट मिला है। इसके अलावा संदीप कुमार द्वारा सुसाइड करने से पहले एक विडियो भी बनाई गई जिसकी पुलिस द्वारा जांच की जा रही है। संदीप कुमार एक ईमानदार पुलिस कर्मचारी थे जो अपना कार्य कर्तव्य निष्ठा भाव से करते थे। यह एक अत्यंत दुखद घटना है। इस दुख की घड़ी में रोहतक पुलिस परिवार के साथ है। पुलिस की आमजन से अपील है कि भाईचारा बनाए रखें व शांति एवं कानून व्यवस्था कायम रखें।

विज्ञापन
ASI Sandeep Kumar Suicide Case Rohtak ADGP Suicide Haryana Haryana Police News
विलाप करते परिजन - फोटो : संवाद

शव ना देने पर अड़े परिजन और ग्रामीण

वहीं, जींद से मृतक के परिजन और ग्रामीण भी रोहतक पहुंच गए हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन को शव सौंपने से इंकार कर दिया है। लोगों की मांग है कि पहले एफआईआर दर्ज कर मामले की निष्पक्ष जांच की जाए उसी के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए प्रशासन को सौंपा जाएगा। बता दें कि एएसआई संदीप ने सुसाइड करने से पहले एक वीडियो बनाया जिसमें उन्होंने दिवंगत एडीजीपी पूरण कुमार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए हैं।  



ये भी पढ़ें: Haryana: कौन था ASI संदीप? सीएम कर चुके थे सम्मानित, ADGP पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोप और कर लिया सुसाइड

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed