Haryana: कौन थे ASI संदीप? सीएम कर चुके थे सम्मानित, ADGP पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोप और कर लिया सुसाइड
ASI Sandeep Suicide: हरियाणा पुलिस में एडीजीपी सुसाइड केस के बाद अब एएसआई संदीप ने सुसाइड कर लिया है। संदीप साइबर सेल रोहतक में तैनात थे। उन्होंने सुसाइड करने से पहले एडीजीपी वाई पूरण कुमार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। डिटेल में पढ़ें खबर...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
15 अगस्त को सीएम सैनी ने किया था सम्मानित
वहीं, 15 अगस्त को सीएम सैनी ने एएसआई संदीप को सम्मानित किया था। संदीप की आत्महत्या की खबर मिलते ही पूरे क्षेत्र में मातम छा गया। रविवार को ही संदीप अपने घर आए थे, लेकिन उनकी मौत की सूचना मिलते ही परिवार और आस-पड़ोस में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों ने संदीप की मौत पर गहरा दुख जताते हुए न्याय की मांग की है। उन्होंने साफ कहा है कि जब तक मामले की निष्पक्ष जांच नहीं होगी और न्याय नहीं मिलेगा, तब तक शव का अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा।
संदीप का परिवार सेवा और त्याग की परंपरा से जुड़ा रहा है। उनके पिता दयानंद पुलिस विभाग में इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत रहे थे। रिटायरमेंट के बाद करीब 20 वर्ष पहले वे रेल से सफर के दौरान हादसे का शिकार हो गए थे, जिसमें उनकी मृत्यु हो गई थी। संदीप के दादा भरत सिंह भारतीय सेना में सेवाएं दे चुके थे, और उन्हीं से प्रेरित होकर संदीप ने पुलिस की नौकरी को चुना था।
भरा पूरा परिवार छोड़ गया संदीप
संदीप के परिवार में उनकी पत्नी, दो बेटियां और एक बेटा है। बड़ी बेटी प्रतिभा नीट की तैयारी कर रही है, जबकि छोटी बेटी नौवीं कक्षा में पढ़ाई कर रही है। बेटा राणू अभी चौथी कक्षा का छात्र है। संदीप अपने युवा दिनों में सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहते थे। वह जुलाना युवा क्लब के प्रधान भी रहे हैं और कई रक्तदान शिविरों एवं पौधारोपण अभियानों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। उनके सहयोगी उन्हें एक मिलनसार, मददगार और समाजसेवी युवक के रूप में याद कर रहे हैं।
बता दें कि एएसआई संदीप का खून से लथपथ शव लाढ़ोत-धामड़ रोड पर खेतों के बीच बने एक कोठरे में मिला है। पुलिस जवान का सुसाइड के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है जिस पर उन्होंने दिवंगत एडीजीपी पूरण कुमार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आशंका है कि एएसआई ने कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या की है। वहीं, पुलिस ने मौके से सुसाइड नोट भी बरामद किया है।