फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ASI Suicide: 'चाचा मुझ पर तो न आएगी आंच...', सुसाइड से दो दिन पहले एएसआई ने जताई थी चिंता; जोगेंद्र का खुलासा

Thu, 16 Oct 2025 01:43 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, रोहतक
अमर उजाला नेटवर्क, रोहतक Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 16 Oct 2025 01:43 PM IST
सार

एएसआई संदीप लाठर खुदकुशी मामले में चाचा जोगेंद्र अत्री ने खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि आत्महत्या से दो दिन पहले एएसआई ने चिंता जताई थी कि मुझ पर तो आंच नहीं आएगी। एएसआई संदीप लाठर एडीजीपी पूरण के गनमैन सुशील को गिरफ्तार करने वाली टीम में शामिल थे।

विज्ञापन
Rohtak asi sandeep Suicide Case ASI had expressed concern Two days before suicide Uncle will I be harmed
rohtak asi sandeep kumar - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
चाचा! मुझ पर तो कोई आंच नहीं आएगी। एडीजीपी पूरण कुमार के गनमैन हेड कांस्टेबल सुशील को गिरफ्तार करने वाली टीम में मैं शामिल रहा हूं। आत्महत्या करने से दो दिन पहले एएसआई संदीप लाठर ने अपने चाचा जोगेंद्र अत्री से अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता जताई थी। इसके अलावा कोई बात नहीं की।

जोगेंद्र ने फोन पर बताया कि संदीप के पिता दयानंद मेरे बचपन के दोस्त रहे हैं। 20 साल पहले दयानंद का देहांत हो गया था। पांच साल पहले संदीप का परिवार सहित रोहतक आ गया। घटना से दो दिन पहले वह जुलाना आए थे। वह मुझे पिता की तरह मानते थे, इसलिए हर बात साझा करते थे। 
Rohtak asi sandeep Suicide Case ASI had expressed concern Two days before suicide Uncle will I be harmed
रोहतक के एएसआई संदीप ने खुदकुशी से पहले वीडियो भी बनाया - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जोगेंद्र ने बताया कि वह किसी तरह के तनाव में नहीं लग रहे थे। केवल संदीप ने कहा, चाचा मैं सुशील को गिरफ्तार करने वाली टीम में शामिल रहा हूं। जोगेंद्र ने बताया कि इस बारे में उनके सवाल पर कहा था कि तुमने अपनी तरफ से कुछ नहीं किया है। 

Rohtak asi sandeep Suicide Case ASI had expressed concern Two days before suicide Uncle will I be harmed
रोहतक के एएसआई संदीप ने खुदकुशी से पहले वीडियो भी बनाया - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
केस उस पर दर्ज है। इसमें तुम्हारा क्या लेना-देना। तुमने अपना काम किया है। डरने की क्या जरूरत है। इसके बाद उनसे बात नहीं हुई। बाद में उनकी मौत की सूचना मिली।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Rohtak asi sandeep Suicide Case ASI had expressed concern Two days before suicide Uncle will I be harmed
रोहतक के एएसआई संदीप के शव को उतारते लोग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
संदीप बच्चों का ख्याल कर लेता तो ठीक होता: जोगेंद्र अत्री
चाचा जोगेंद्र अत्री ने कहा कि संदीप ने जो कदम उठाया, उसे मैं बिल्कुल सही नहीं मानता। उनकी चार बुआ, पांच बहनें और दो बेटी हैं और एक बेटा हैं। मां को भी इस उम्र में संभालना था। मैं उनके इस कदम से बेहद आहत हूं।
विज्ञापन
Rohtak asi sandeep Suicide Case ASI had expressed concern Two days before suicide Uncle will I be harmed
rohtak asi sandeep kumar - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दोस्त बोले-बेहद मिलनसार थे संदीप
एएसआई संदीप के आत्महत्या करने से उनके दोस्त आहत हैं। रोहतक पुलिस के पूर्व इंस्पेक्टर ने बताया कि संदीप अच्छे स्वभाव के साथी थे। हर समय काम के लिए तैयार रहते। सभी से मिलकर रहते थे। उनको विश्वास नहीं हो पा रहा है कि वह यूं चले जाएंगे। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed