Hindi News
›
Photo Gallery
›
Haryana
›
Tokyo Olympic Gold Medalist Neeraj Chopra Played Five Characters in One Advertisement
{"_id":"614949058ebc3eb79611ae7b","slug":"tokyo-olympic-gold-medalist-neeraj-chopra-played-five-characters-in-one-advertisement","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अदाकारी: नीरज चोपड़ा ने एक विज्ञापन में निभाए पांच किरदार, हैरान फैंस बोले- अब एक्टर्स का कॅरियर संकट में","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
अदाकारी: नीरज चोपड़ा ने एक विज्ञापन में निभाए पांच किरदार, हैरान फैंस बोले- अब एक्टर्स का कॅरियर संकट में
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टोक्यो ओलंपिक में जेवलिन थ्रो में स्वर्ण पदक जीतकर देश का मान बढ़ाने वाले नीरज चोपड़ा फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वजह खेल नहीं बल्कि उनकी अदाकारी है। एक विज्ञापन में उन्होंने पांच अलग-अलग किरदार निभाकर कमाल कर दिया। इससे पहले भी नीरज ने विज्ञापन किए हैं, लेकिन यह पहला विज्ञापन है, जिसमें उन्होंने अदाकारी की है। इस विज्ञापन को नीरज के चाहने वाले खूब पसंद कर रहे हैं।
इस विज्ञापन में नीरज चोपड़ा पत्रकार, फिल्म निर्देशक, मार्केटिंग गुरु, बैंक क्लर्क और एक युवा के किरदार में नजर आ रहे हैं। यह विज्ञापन गुदगुदाने वाला है। इसमें नीरज ने अपनी अदाकारी से सबको हंसने पर मजबूर कर दिया है। नीरज चोपड़ा ने इस विज्ञापन को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा किया है। जिसे उन्होंने 360 डिग्री मार्केटिंग बताया है। इस पर उनके चाहने वाले कमेंट कर रहे हैं और विज्ञापन ट्रेंडिंग में हैं। इससे पहले कौन बनेगा करोड़पति के शानदार शुक्रवार के एपिसोड में हिस्सा लेने पहुंचे नीरज चोपड़ा की फिटनेस देख हर कोई हैरान गया था। नीरज ने शो के दौरान सेट पर ही अपने पूरे शरीर को कमान की तरह पीछे मोड़ लिया। नीरज के शरीर का यह लचीलापन देख शो के होस्ट अमिताभ बच्चन भी हक्के- बक्के रह गए थे।
2 of 5
नीरज चोपड़ा
- फोटो : अमर उजाला
नीरज चोपड़ा के एक फैन ने वीडियो को लेकर लिखा कि विज्ञापन में प्रोफेशनल एक्टर से ज्यादा अच्छी एक्टिंग तो खुद नीरज चोपड़ा कर लेते हैं।
3 of 5
नीरज चोपड़ा।
- फोटो : अमर उजाला
वहीं सोशल मीडिया पर एक यूजर ने विज्ञापन को लेकर अभिनेताओं की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है कि लगता है अभिनेताओं का कॅरियर संकट में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
नीरज चोपड़ा का लंबे बालों वाला लुक
- फोटो : Instagram/Neeraj Chopra
नीरज चोपड़ा की प्रसिद्धि बढ़ती जा रही है। 23 वर्षीय नीरज के प्रशंसकों की संख्या में भी लगातार बढ़ोतरी हो रही है। वह अब सोशल मीडिया के नए रॉकस्टार हैं।
विज्ञापन
5 of 5
पीएम नरेंद्र मोदी को अपना जैवेलिन दिखाते नीरज चोपड़ा
- फोटो : ANI
एक रिसर्च कंसल्टेंसी फर्म द्वारा जारी रिपोर्ट के मुताबिक, नीरज 2020 ओलंपिक के दौरान इंस्टाग्राम पर दुनियाभर में सर्वाधिक मेंशन पाने वाले एथलीट बन गए हैं। नीरज के इंस्टाग्राम अकाउंट के फॉलोवर्स की संख्या 44 लाख तक पहुंच गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।