सब्सक्राइब करें

Ind vs Afg ODI: पहले बादल बरसे, फिर चौकों-छक्कों की हुई बारिश, धर्मशाला में रिकॉर्डों से सजा मुकाबला

विपिन चौधरी, धर्मशाला। Published by: Ankesh Dogra Updated Sun, 14 Jun 2026 10:56 AM IST
सार

बारिश से प्रभावित भारत-अफगानिस्तान वनडे में अफगानिस्तान के रहमानुल्लाह गुरबाज ने रिकॉर्डतोड़ शतक लगाया और 8 छक्के जड़कर नया कीर्तिमान बनाया। धर्मशाला स्टेडियम के अत्याधुनिक ड्रेनेज सिस्टम ने बारिश के बावजूद मैच को समय पर शुरू कराने में अहम भूमिका निभाई। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
ind vs afg dharamshala gurbaz century record rain hit match
भारत और अफगानिस्तान के मैच के दौरान दर्शक - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

बारिश से बाधित एक दिवसीय मैच का दर्शकों में जमकर खुमार चढ़ा। 25-25 ओवरों के मैच में भारत और अफगानिस्तान के बल्लेबाजों ने चौकों और छक्कों से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। दर्शकों को रोमांचक खेल के साथ रिकॉर्डों की बरसात भी देखने को मिली। मैच के दौरान कई पुराने रिकॉर्ड टूटे और नए कीर्तिमान स्थापित हुए। अफगानिस्तान के बल्लेबाज गुरबाज ने धर्मशाला में सबसे तेज शतक जड़कर नया रिकॉर्ड अपने नाम किया।

ind vs afg dharamshala gurbaz century record rain hit match
भारत और अफगानिस्तान के मैच के दौरान दर्शकों की भीड़। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गुरबाज ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए मैदान के चारों ओर आकर्षक शॉट लगाए और विरोधी गेंदबाजों की जमकर खबर ली। उनकी पारी की बदौलत दर्शकों को चौकों-छक्कों की भरपूर सौगात मिली। इस दौरान मैच में सर्वाधिक छक्के लगाने का पुराना रिकॉर्ड भी टूट गया। गुरबाज ने धर्मशाला में 8 छक्के लगाकर ट्रेविस हेड के सबसे अधिक 7 छक्कों के रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया। इसके अलावा पदार्पण मैच खेल रहे हर्ष दुबे ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन विकेट लिए। हालांकि इसके लिए उन्होंने 5 ओवर में 47 रन भी लुटाए। 
 
ind vs afg dharamshala gurbaz century record rain hit match
धर्मशाला स्टेडियम में बारिश के दौरान बैठे दर्शक। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
बराड़ ने भी 4.5 ओवर में 27 रन देकर तीन विकेट हासिल किए और टीम की सफलता में योगदान दिया। बारिश के कारण मैच कई बार प्रभावित हुआ, लेकिन खिलाड़ियों के उत्साह और दर्शकों के जोश में कोई कमी नहीं दिखी। मुकाबले में बने नए रिकॉर्ड और खिलाड़ियों के दमदार प्रदर्शन ने धर्मशाला के क्रिकेट प्रेमियों को लंबे समय तक याद रहने वाला रोमांचक अनुभव दिया। टीम 24.5 ओवर में 194 रन पर सिमट गई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
ind vs afg dharamshala gurbaz century record rain hit match
धर्मशाला में बारिश बंद होने के बाद स्टेडियम से कवर हटाते हुए ग्राउंड स्टाफ की टीम। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
ड्रेनेज सिस्टम का कमाल, बारिश के आधे घंटे बाद क्रिकेट मैच शुरू
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला ने शनिवार को एक बार फिर विश्वस्तरीय सुविधाओं और बेहतरीन संचालन क्षमता का प्रदर्शन किया। रातभर और शनिवार दोपहर बाद तक हुई भारी बारिश के बावजूद भारत-अफगानिस्तान के बीच एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मुकाबला बारिश थमने के महज आधे घंटे बाद शुरू हो गया।
विज्ञापन
ind vs afg dharamshala gurbaz century record rain hit match
भारत-अफगानिस्तान मैच में तिरंगा लहराते हुए भारतीय टीम का फैंस। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
मैदान में है एसआईएस टर्फ मैनेजमेंट सिस्टम
धर्मशाला के क्रिकेट स्टेडियम में स्थापित अत्याधुनिक एसआईएस टर्फ मैनेजमेंट सिस्टम, सब-सर्फेस ड्रेनेज नेटवर्क और सुपर सॉपर मशीनों की मदद से ग्राउंड स्टाफ ने भीगे मैदान को रिकॉर्ड समय में तैयार किया। 
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed