सब्सक्राइब करें

PBKS vs MI: धर्मशाला पर चढ़ा क्रिकेट का रंग, मैच की हर गेंद दर्शकों के लिए बनी यादगार, देखें तस्वीरें

विपिन चौधरी, धर्मशाला। Published by: Krishan Singh Updated Thu, 14 May 2026 09:52 PM IST
सार

एचपीसीए  स्टेडियम धर्मशाला में पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल के 58वें मुकाबले के दौरान दर्शकों का उत्साह चरम पर है। देखें तस्वीरें...

विज्ञापन
PBKS vs MI:  Punjab Kings supporters cheered as wickets fell, with Punjab hitting a barrage of fours and sixes
धर्मशाला में झूमे किंग्स के समर्थक। - फोटो : संवाद

हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन(एचपीसीए) स्टेडियम धर्मशाला में पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेले आईपीएल के 58वें मुकाबले के दौरान दर्शकों का उत्साह चरम पर रहा। चौके-छक्कों की बारिश के बीच स्टेडियम में मौजूद क्रिकेट प्रेमियों ने हर पल का खुलकर आनंद लिया। समर्थकों का जोश सिर्फ चौकों-छक्कों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि विकेट गिरने पर भी दर्शक उतनी ही ऊर्जा के साथ झूमते नजर आए। धर्मशाला स्टेडियम वीरवार को पूरी तरह पंजाब किंग्स के रंग में रंगा दिखाई दिया। लाल रंग की जर्सियों और टीम के झंडों से स्टैंड सजे हुए थे। मुकाबले के दौरान चौके-छक्कों के साथ दर्शकों का उत्साह लगातार बढ़ता गया। आईपीएल मैच के दौरान ड्रोन शो भी दर्शकों के आकर्षण का केंद्र रहा। इस दाैरान दर्शकों का उत्साह देखने लायक रहा। उधर, एचपीसीए स्टेडियम धर्मशाला गुरुवार को एक ऐतिहासिक पल का साक्षी बना। आईपीएल इतिहास के सबसे तेज गेंदबाजों में शुमार जसप्रीत बुमराह ने पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले में पहली बार मुंबई इंडियंस की कप्तानी का जिम्मा संभाला। 


PBKS vs MI:  Punjab Kings supporters cheered as wickets fell, with Punjab hitting a barrage of fours and sixes
धर्मशाला में झूमे दर्शक। - फोटो : संवाद

हालांकि, पारी के मध्य में लगातार विकेट गिरने से दर्शक कुछ मायूस भी दिखे, लेकिन अंतिम ओवरों में पंजाब ने जिस तरह से बल्लेबाजी की, उससे एक बार फिर से माहौल बन गया।

Trending Videos
PBKS vs MI:  Punjab Kings supporters cheered as wickets fell, with Punjab hitting a barrage of fours and sixes
मैच का आनंद लेते हुए प्रीति जिंटा। - फोटो : संवाद

मैच के दौरान स्टेडियम करीब 90 फीसदी तक भर चुका था। मैदान के चारों ओर बैठे दर्शकों की आवाज और तालियों की गूंज ने मुकाबले के रोमांच को और बढ़ा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
PBKS vs MI:  Punjab Kings supporters cheered as wickets fell, with Punjab hitting a barrage of fours and sixes
धर्मशाला में दर्शक। - फोटो : संवाद

क्रिकेट प्रेमियों की मौजूदगी ने यह साफ कर दिया कि धर्मशाला में सिर्फ टीमों का नहीं, बल्कि क्रिकेट के प्रति दीवानगी का भी अलग ही माहौल देखने को मिलता है।

विज्ञापन
PBKS vs MI:  Punjab Kings supporters cheered as wickets fell, with Punjab hitting a barrage of fours and sixes
धर्मशाला आईपीएल मैच। - फोटो : संवाद

महंगे टिकटों ने बिगाड़ा खेल, अंत तक नहीं मिले खरीदार
एचपीसीए स्टेडियम धर्मशाला में पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबले के दौरान महंगे टिकटों को खास खरीदार नहीं मिल सके। वीरवार को मैच शुरू होने के बाद भी ऑनलाइन पोर्टल पर विभिन्न स्टैंडों के टिकट बिक्री के लिए उपलब्ध रहे। 6,500 रुपये से लेकर 20,000 रुपये तक की भारी-भरकम कीमत वाले प्रीमियम और हॉस्पिटेलिटी श्रेणी के टिकटों को अंत तक खरीदार नहीं मिल पाए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed