सब्सक्राइब करें

Funny Jokes: मुझे किसी की नजर लग गई, देवर का जवाब सुनकर भाभी हो गई आगबबूला

फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: Soniya Kaushik Updated Mon, 02 Mar 2026 10:03 AM IST
सार

Hindi Jokes: हेथ्स एक्सपर्ट्स का मानना है कि सुखमय जीवन जीने और सेहतमंद रहने के लिए हंसना बहुत जरूरी है। हालांकि, आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हम इतना व्यस्त हो गए हैं कि हंसना तक भूल गए हैं। इसकी वजह से बेहद कम उम्र में तनाव का शिकार हो रहे हैं। तनाव से बचने के लिए हर दिन नियमित रूप से हंसना चाहिए।

विज्ञापन
Devar Bhabhi Jokes In Hindi Pati Patni Chutkule Devar Bhabhi Jokes Girlfriend Boyfriend Funny Jokes
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik

Chutkule, Jokes In Hindi: स्वस्थ रहने के लिए हम सभी को हर दिन नियमित रूप से हंसना चाहिए। जोक्स और चुटकुले इंसान को हंसाने में काफी मदद करते हैं। हम सभी को हर दिन नियमित रूप से हंसना चाहिए। हंसने के एक नहीं, बल्कि कई फायदे हैं। अगर आप खुलकर हंसते हैं, तो मानसिक तनाव की वजह से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं, क्योंकि हंसी एक दवा की तरह है। आप समय निकालकर दिन में कभी भी हंस सकते हैं। ऐसे मे आज हम आपको हंसाने के लिए लेकर आए कुछ फनी जोक्स (Jokes in Hindi) और मजेदार चुटकुले (Funny Chutkule in Hindi), जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर....



भाभी- देवर जी, मुझे किसी की नजर लग गई,
मैं क्या करूं?
देवर- खुद को दुनिया की बुरी नजरों से बचाया करो,
सिर्फ आंखों में काजल काफी नहीं है
गले में नींबू, मिर्च और चप्पल लटकाया करो
देवर की बात सुनकर भाभी हो गई आगबबूला.....

Trending Videos
Devar Bhabhi Jokes In Hindi Pati Patni Chutkule Devar Bhabhi Jokes Girlfriend Boyfriend Funny Jokes
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
एक मुर्गी के बच्चे ने अपनी मां से पूछा सवाल
मां- इंसान पैदा होते ही अपना नाम रख लेते है,
हम लोग ऐसा क्यों नहीं करते?
मां- बेटा अपनी बिरादरी में नाम मरने के बाद 
रखा जाता है
जैसे- चिकन टिक्का, चिकन चिली, चिकन तंदूरी,
चिकन मलाई, चिकन कढ़ाई, चिकन दो प्याजा...... 


पिता- बेटा तुमने दो साल की कॉलेज लाइफ में
सबसे मुश्किल काम कौन सा सीखा?
बेटा- बस की छत पर बैठकर तेज हवाओं में एक तीली
से तीन सिगरेट जलाना
पिता बेहोश..... 
विज्ञापन
विज्ञापन
Devar Bhabhi Jokes In Hindi Pati Patni Chutkule Devar Bhabhi Jokes Girlfriend Boyfriend Funny Jokes
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
मास्टर जी ने चिंटू का लंच खा लिया और बोले-
बेटा घर जाकर मेरा नाम तो नहीं लोगे न?
चिंटू- जी, मैं कह दूंगा कुत्ता खा गया.....

Chutkule In Hindi: टेंशन को लेकर डॉक्टर के पास गया मरीज, फिर जो हुआ पढ़कर नहीं रुकेगी हंसी


Jokes: बॉस से सेक्रेटरी- सर आपकी बीवी मुझे इतनी शक भरी नजरों से क्यों देखती है? वजह पढ़कर नहीं रुकेगी हंसी

Devar Bhabhi Jokes In Hindi Pati Patni Chutkule Devar Bhabhi Jokes Girlfriend Boyfriend Funny Jokes
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
पत्नी- सुनो जी, आपको नहीं लगता भगवान ने मुझे फुर्सत में बनाया होगा
पति- फालतू के काम फुर्सत में ही होते हैं
उसके बाद पति की हुई जमकर कुटाई.....


पत्नी (पति से)- औरत को बस तीन सुख चाहिए
पति- क्या?
पत्नी- सुंदर काया, पर्स में माया और एक आवाज में पति बोले-
अभी आया..... 
विज्ञापन
Devar Bhabhi Jokes In Hindi Pati Patni Chutkule Devar Bhabhi Jokes Girlfriend Boyfriend Funny Jokes
मजेदार जोक्स - फोटो : Amar Ujala
पप्पू (डॉक्टर से)- क्या दूध पीने से रंग गोरा होता है?
डॉक्टर- हां होता है
पप्पू- आपको डॉक्टर किसने बना दिया?
डॉक्टर- क्यों क्या हुआ?
पप्पू- अगर दूध पीने से रंग गोरा होता, तो फिर
भैंस का बच्चा काला क्यों होता है......


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed