Funny Jokes: हंसने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा आती है। हंसने के लिए किसी खास मौके का इंतजार नहीं करना चाहिए, क्योंकि कभी भी समय निकालकर हंस सकते हैं। सेहतमंद रहने के लिए हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी लोगों को हंसने की सलाह देते हैं। हंसने में आप जोक्स और चुटकुलों की मदद ले सकते हैं। इसके अलावा कॉमेडी फिल्में, टीवी शो या चुटकुले पढ़कर भी हंस सकते हैं। इसीलिए हम आपके लिए कुछ मजेदार चुटकुले लेकर जिन्हें पढ़कर आपकी हंसी कंट्रोल नहीं होगी। तो देर किस बात की, आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...
Funny Jokes: साली की बात सुनकर जीजी हुआ बेहोश, पढ़िए मजेदार चुटकुले
Funny Jokes: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हम इतना व्यस्त हो गए हैं कि हंसना तक भूल गए हैं। इसकी वजह से बेहद कम उम्र में तनाव का शिकार हो रहे हैं। तनाव से बचने के लिए हर दिन नियमित रूप से हंसना चाहिए।
बेटा (अपनी मां से)- मम्मी, आज मेरे दोस्त घर आ रहे हैं
प्लीज मेरे सारे खिलौने आप अपनी अलमारी में छुपा दो
मम्मी- क्यों, क्या तुम्हारे सारे दोस्त चोर हैं?
बेटा- नहीं, वो अपनी चीजें पहचान लेंगे।
साली- जीजा जी आप क्या करते हैं?
जीजा- मैं तो पायलट हूं।
साली- अच्छा जीजा जी, कौन सी एयरलाइंस में पायलट हैं आप?
जीजा- अरे मैं शादियों में ड्रोन उड़ाता हूं।
साली बेहोश।
Funny Jokes: बाबू मुझे सरप्राइज दो, लड़की का जवाब सुनकर लड़के के उड़ गए होश
डॉक्टर- आपके तीन दांत कैसे टूट गए?
मरीज- जी पत्नी ने बहुत सख्त रोटी बनाई थी।
डॉक्टर- तो खाने के लिए मना कर देते।
मरीज- जी वही किया था।
Jokes In Hindi: मेरे परिवार वाले तो सारे मर चुके हैं, डॉक्टर का जवाब सुनकर राजू की बोलती बंद हो गई
खूबसूरत लड़की के मुंह में थर्मामीटर रख देहाती डॉक्टर बोला
डॉक्टर- कुछ देर तक चुपचाप रहना है
यह देख लड़की का प्रेमी बोला
यह कितने की चीज़ है और कहां मिलती है।
(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)