Hindi Jokes: जीवन से तनाव को दूर करने और जिंदगी की सभी परेशानियों को खत्म करने के लिए हंसना बेहद जरूरी है। हेल्थ एक्सपर्ट्स भी मानते हैं कि अच्छी सेहत के लिए प्रसन्न रहना बहुत जरूरी है। सेहत के लिए हंसना बेहद फायदेमंद होता है। हम आपको हंसाने के लिए लाए हैं मजेदार जोक्स, जिन्हें पढ़कर आप हंस-हंस कर लोटपोट हो जाएंगे।
Hindi Jokes: टीचर- पास्ट और फ्यूचर टेंस की कोई परिभाषा देकर बताओ, पप्पू ने दिया गजब का जवाब
Hindi Jokes: भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग बेहद कम उम्र में ही तनाव का शिकार हो रहे हैं। इसका सेहत पर बुरा प्रभाव पड़ता है। अगर आप ऐसे माहौल में स्वस्थ रहना चाहते हैं, तो सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लीजिए।
टीचर- पास्ट और फ्यूचर टेंस की कोई परिभाषा देकर बताओ।
पप्पू- एक खूबसूरत लड़की को देख कर बूढ़े पास्ट टेंस में और लड़के फ्यूचर टेंस में चले जाते हैं।
भिखारी- कुछ खाने को दे दो
लड़की- टमाटर खाओ
भिखारी- रोटी दे दो।
लड़की- टमाटर खाओ
भिखारी- अच्छा लाओ टमाटर ही दे दो
लड़की की मां- अरे तुम जाओ बाबा …ये तोतली है
कह रही है कमाकर खाओ…
Jokes in Hindi: डॉक्टर- आपका दांत निकालना पड़ेगा क्योंकि ये सड़ चुका है, चिंटु की बात सुनकर हो गया बेहोश
एक गरीब आदमी बोला- ऐसी जिंदगी से तो मौत अच्छी..!
अचानक यमदूत आया और
बोला - तुम्हारी जान लेने
आया हूं..?
आदमी बोला- लो अब
गरीब आदमी मजाक भी नहीं कर सकता?
Funny Jokes: पत्नी से झगड़ा के बाद बोला पति- क्या बिगाड़ लोगी मेरा, फिर जो हुआ जानकर लगाएंगे ठहाके
बच्चा - नल से आते पानी को देखकर बोला,
पापा ये पानी कहां से आता है ?
पापा - बेटा नदी से….
बेटा -तो फिर मुझे नदी देखनी है।
पापा उसे नदी दिखाने ले जाते हैं।
बच्चा उन्हें नदी में धक्का मारकर गिरा देता है।
और भागता हुआ घर आकर मां को कहता है।
मम्मी जल्दी से नल खोलो, पापा आते होंगे।
(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)