फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jokes Hindi: पत्नी की बात सुन जेलर ने पकड़ा अपना सिर, पढ़कर खिलखिलाकर हंसेगे आप

Wed, 29 Jul 2026 04:44 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनिया चौहान Updated Wed, 29 Jul 2026 04:44 PM IST
सार

New Chutkule: हंसी इंसान को स्वस्थ रखने में बड़ी भूमिका निभाती है। हंसी-मजाक करने से मानसिक तनाव और चिंता भी दूर होती है। स्वस्थ रहने के लिए हंसना बेहद जरूरी है। हंसने से इंसान को मानसिक तनाव और चिंता जैसी समस्याएं नहीं होती हैं। इसलिए हम सभी को सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लेनी चाहिए।  

विज्ञापन
Jokes in hindi social media viral jokes and meems joke of the day comedy jokes 2026 chutkule in hindi
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : Adobe stock

Jokes In Hindi: हंसना जीवन से तनाव कम करने और परेशानियों को दूर करने का एक शानदार तरीका है। हम सभी को हर दिन नियमित रूप से हंसना चाहिए। काम में व्यस्त होने की वजह से लोगों के पास हंसने-हंसाने का भी समय नहीं हैं। लेकिन हंसना सेहत के लिए बेहद ही लाभदायक होता है। हंसने से मन प्रसन्न रहता है और तनाव से बचने में मदद मिलती है, साथ ही साथ मानसिक तनाव भी दूर होता है। ऐसे में हम आपको हंसाने के लिए लेकर आए हैं कुछ मजेदार जोक्स। इसलिए आप अपनी सभी परेशानियों को भूलकर इन जोक्स को पढ़कर जोर-जोर से हंसिए। 



एक औरत अपने पति से मिलने जेल गई
वहां से बाहर आने पर उसने जेलर से कहा- 
तुम लोग मेरे पति से इतना काम क्यों करवाते हो?
जेलर- कौन सा काम मैडम?
वो तो सिर्फ खाता है, पीता है और सोता है
औरत- तो क्या मेरे पति झूठ बोल रहे हैं कि
वो सुरंग खोद रहे हैं......

Jokes in hindi social media viral jokes and meems joke of the day comedy jokes 2026 chutkule in hindi
पति-पत्नी के वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
पत्नी- सुनो जी, आपने कामवाली बाई को
I love You बोल दिया क्या?
पति- नहीं तो, क्यों क्या हुआ?
पत्नी- कल तक मुझे मेम साहब बुलाती थी,
आज दीदी बुला रही है.....


पत्नी- मैं तुमसे नाराज हूं, बात भी नहीं करूंगी
पति- अच्छा
पत्नी- तुम जानना नहीं चाहोगे कि,
मैं बात क्यों नहीं करना चाहती?
पति- नहीं जानेमन
फिर क्या था पति की हो गई जोरदार कुटाई...... 
Jokes in hindi social media viral jokes and meems joke of the day comedy jokes 2026 chutkule in hindi
वायरल चुटकुले - फोटो : Freepik
क्लास में पिंकी को सब बुआ-बुआ कहते थे,
एक दिन इस की शिकायत उसने अपने टीचर से कर दी
टीचर ने सब लड़कों से पूछा-
जो लड़के पिंकी को बुआ कहते हैं, 
वो सभी खड़े हो जाए
पप्पू को छोड़ के सभी के सभी खड़े हो गए
टीचर ने पूछा- क्या तुम पिंकी को बुआ नहीं कहते?
पप्पू- मैम मैं क्यों कहूंगा? मैं तो फूफाजी हूं......

Chutkule In Hindi: बाबा ने महिला को बताया मौनव्रत का मतलब, फिर जो हुआ पढ़कर खूब लगाएंगे ठहाके

Desi Jokes: बाल कटवाकर घर लौटे पति से पत्नी ने कही ऐसी बात, पढ़कर नहीं रुकेगी हंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
Jokes in hindi social media viral jokes and meems joke of the day comedy jokes 2026 chutkule in hindi
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : freepik
जज- तुमने 10 साल से अपनी पत्नी को,
डरा धमका कर अपने काबू में रखा है 
मुजरिम- जज साहब वह बात यह है कि,
जज- सफाई नहीं तरीका बताओ जल्दी से.....


एक आदमी की टांग की हड्डी टूट गई
वह हॉस्पिटल गया तो देखा कि वहां,
एक आदमी की दोनों टूटी हुई है
वह उसको देखकर बोला-
आपकी दो पत्नियों हैं क्या?
विज्ञापन
Jokes in hindi social media viral jokes and meems joke of the day comedy jokes 2026 chutkule in hindi
हिंदी चुटकुले - फोटो : freepik
ट्रेन में सफर करते लड़के ने पास में बैठी लड़की से पूछा-
क्या मैं आपके पास पड़ी बोरी पर बैठ जाऊ?
लड़की- नहीं, खरबूजे फट जाएंगे
लड़का- अच्छा तो इसमे खरबूजे हैं?
लड़की- नहीं, इसमें कील है
खरबूजे तो आप के फटेंगे..... 


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed