Hindi News
›
Photo Gallery
›
Humour
›
photos of small kids under pigg o stat x-ray machine is being viral and I can’t stop laughing
{"_id":"5cd147d7bdec22073073d256","slug":"photos-of-small-kids-under-pigg-o-stat-x-ray-machine-is-being-viral-and-i-can-t-stop-laughing","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"छोटे बच्चे के एक्स-रे की तस्वीरें वायरल, तरीका जान हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे","category":{"title":"Humour","title_hn":"हंसी-ठट्ठा","slug":"humour"}}
छोटे बच्चे के एक्स-रे की तस्वीरें वायरल, तरीका जान हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव शुक्ला
Updated Tue, 07 May 2019 02:24 PM IST
बच्चों को थोड़ी सी भी तकलीफ में देख हर किसी का दिल पसीज उठता है। कुछ ऐसी ही छोटे बच्चों की तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं और यह तस्वीर लोगों को हंसने पर मजबूर कर दे रही है। ट्विटर पर एक यूजर ने कुछ फोटो शेयर की है। इस फोटो में पिग ओ स्टैट नाम की पारदर्शी X-ray मशीन में छोटे बच्चे बंद दिखाई दे रहे हैं। ट्वीट पर लोगों की तमाम तरह से प्रतिक्रिया आ रही हैं।
Trending Videos
2 of 5
- फोटो : Social Media
माउजी नामक ट्विटर यूजर ने एक तस्वीर शेयर की है जो वायरल हो रही है। इस पोस्ट में कुछ छोटे बच्चों की तस्वीर नजर आ रही है, जो एक पारदर्शी एक्स-रे मशीन के ट्यूब के अंदर दिखाई दे रहे है। बच्चों की ऐसी स्थिति आपको हंसने पर जरूर मजबूर कर देगी। 1960 के बाद से पिग-ओ-स्टैट मशीन दुनियाभर के बाल रोग विशेषज्ञों, डॉक्टरों और चिकित्सा पेशेवरों के लिए पहली पसंद बना हुआ है।
I just found out this is how they X-ray small children and I can’t stop laughing pic.twitter.com/crNsjYhtpK
माउजी ने फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'मुझे अभी पता चला है कि वे छोटे बच्चों का एक्स-रे कैसे करते हैं और मैं हँसना बंद नहीं कर सकती।' दिलचस्प बात यह है कि पोस्ट को 1 लाख से अधिक बार री-ट्वीट किया गया और 4 लाख से अधिक लाइक्स मिले हैं। हालांकि कई लोगों ने बताया कि बच्चों को मशीन में डालने पर कितना असहज और डर लगता है।
4 of 5
- फोटो : Social Media
एक यूजर ने ट्वीट किया, 'मेरा पहला बच्चा इनमें से 1 था। उन्होंने मुझे चेतावनी नहीं दी। मैंने अपनी आंखें बाहर निकाल ली, जब उन्होंने उसे उसमें डाल दिया क्योंकि वह बहुत डर गई थी। हालांकि तस्वीरें मजेदार हैं, लेकिन वहां होने वाला आदमी यातना में रहता है। आप असहाय सा महसूस करते हैं... और बच्चा आपको ऐसे देखता है जैसे वो बाहर निकलने के बाद आपको पूरी तरह से मारने वाला है।
विज्ञापन
5 of 5
- फोटो : dailybuzzlive.com
आपको बता दें कि, इस एक्स-रे मशीन को पिग-ओ-स्टैट कहा जाता है और यह पूरी तरह से हानिरहित होती है। इस पिग-ओ-स्टैट नामक मशीन में चिकित्सा प्रक्रियाओं के दौरान रखे बच्चों की तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।