हंसता चेहरा सभी को पसंद होता है। जो लोग हंसते और खुशमिजाज रहते हैं, वो सामने वाले का मूड भी बिना कुछ किए ठीक कर देते हैं। नियमित हंसने से व्यक्ति अपना ही नहीं, अपने आसपास वालों का भी फायदा करता है। खुश रहने वाले व्यक्ति पल भर में हर किसी को अपना बना लेते हैं। जो लोग हमेशा हंसते और मुस्कुराते रहते हैं वो लोग परिवार और ऑफिस में भी सबसे लोकप्रिय होते हैं। सही समय पर सटीक चुटकुले बोल कर आप बेरंग माहौल में भी रंग घोल देते हैं। हम लेकर आए हैं आपके लिए एक से बढ़कर एक मजेदार जोक्स, जिन्हें पढ़कर आप हंसने पर मजबूर हो जाएंगे और आपके आसपास के लोग भी खुश हो जाएंगे ...
Best Funny Jokes: लड़के ने पूछा- मेरी कम सैलरी में गुजारा कर पाओगी? लड़की ने दिया मजेदार जवाब
लड़का - क्या तुम मेरी सैलरी से गुजारा कर लोगी?
लड़की - मैं तो कर लूंगी पर आपका क्या होगा?
टीचर: भारत के एक महान वैज्ञानिक का नाम बताओ?
स्टूडेंट: सर, आलिया भट्ट
टीचर (छड़ी लेकर): यही सीखे हो?
दूसरा स्टूडेंट: यह तोतला है सर, आर्यभट्ट बोल रहा है...
टीचर: पास्ट और फ्यूचर टेंस की कोई परिभाषा देकर बताओ!
चिंटू: एक खूबसूरत लड़की को देख कर बूढ़े पास्ट टेंस में और लड़के फ्यूचर टेंस में चले जाते हैं !!!
टीचर : तुम परिंदों के बारे में सब जानते हो ?
संजू : हां
टीचर : अच्छा ये बताओ कौन सा परिंदा उड़ नहीं सकता ?
संजू : मरा हुआ परिंदा
टीचर : भाग पागल कहीं के...