{"_id":"5bb3da7b867a5570ef4d673f","slug":"10-black-pages-in-history-of-india-which-shook-the-nation","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अपराध के वो 10 काले पन्ने जिन्होंने देश को हिलाकर रख दिया था","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अपराध के वो 10 काले पन्ने जिन्होंने देश को हिलाकर रख दिया था
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 03 Oct 2018 02:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश में जघन्य अपराध जनता के साथ-साथ न्यायिक व्यवस्था के लिए भी प्रमुख समस्या रहे हैं। इन अपराधों ने मानवता को शर्मसार तो किया ही है साथ ही यह सोचने पर मजबूर भी किया है कि तथाकथित सभ्य समाज में हम कितने सुरक्षित हैं। समाज के माथे पर कालिख की तरह लगी ये घटनाएं समाज के साथ-साथ मानवता के लिए जहर हैं।
निर्भया कांड
16 दिसंबर 2016 की रात दिल्ली की सड़कों पर चलती बस में हुई यह घटना देश का सबसे कुख्यात मामला रहा है। 23 साल की एक छात्रा जो अपने मित्र के साथ एक निजी बस में सफर कर रही थी, उसे पीटा गया और उसके साथ बलात्कार किया गया। उस वक्त ड्राइवर समेत बस में छह लोग मौजूद थे। सभी ने छात्रा के साथ बलात्कार किया और उसके मित्र को भी मारा-पीटा।
लड़की को ऐसी चोटें आईं कि उसकी मौत हो गई थी। यह मामला जंगल की आग की तरह फैला, हजारों-लाखों की संख्या में लोग निर्भया को इंसाफ दिलाने के लिए सड़कों पर उतर आए थे। देश के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी इस घटना की निंदा की गई। घटना में चारों आरोपितों को मौत की सजा सुनाई गई और सर्वोच्च न्यायालय ने भी सजा में कोई राहत नहीं दी थी।
लड़की को ऐसी चोटें आईं कि उसकी मौत हो गई थी। यह मामला जंगल की आग की तरह फैला, हजारों-लाखों की संख्या में लोग निर्भया को इंसाफ दिलाने के लिए सड़कों पर उतर आए थे। देश के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी इस घटना की निंदा की गई। घटना में चारों आरोपितों को मौत की सजा सुनाई गई और सर्वोच्च न्यायालय ने भी सजा में कोई राहत नहीं दी थी।
नीरज ग्रोवर हत्याकांड
मुंबई स्थित एक प्रोडक्शन हाउस में काम करने वाले नीरज ग्रोवर मई 2008 में मृत मिले थे। नीरज की लाश के कई टुकड़े कर दिए गए थे और उन टुकड़ों को तीन कूड़ा रखने वाले थैलों में भरकर उनमें आग लगा दी गई थी। नीरज की मित्र मारिया सुसेराज ने पुलिस के पास उनके गुमशुदा होने की शिकायत की थी। बाद में पता चला कि मारिया के प्रेमी लेफ्टिनेंट एमएल जेरोम ने नीरज की हत्या की थी। जेरोम को शक था कि नीरज और मारिया के बीच अवैध संबंध थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
शीना बोरा हत्याकांड
शीना बोरा हत्याकांड ने पूरे देश में सनसनी मचा दी थी। हत्या करने के आरोप में शीना की मां और स्टार इंडिया के पूर्व सीईओ पीटर मुखर्जी की पत्नी इंद्राणी मुखर्जी को हिरासत में लिया गया। यहां बता दें कि इंद्राणी लंबे समय तक शीना को अपनी छोटी बहन बताती रही थी। गिरफ्तारी के बावजूद इंद्राणी शीना को अपनी छोटी बहन ही बताती रही थी। इस हत्याकांड में इंद्राणी और उसके पति पीटर मुखर्जी के अस्पष्ट वित्तीय लेनदेन भी सामने आए थे।
विज्ञापन
नीतीश कटारा हत्याकांड
ऑनर किलिंग के इस मामले में नेता डीपी यादव के बेटे विकास ने नीतीश कटारा की निर्ममता से हत्या कर दी थी। नीतीश का विकास की बहन भारती यादव से संबंध थे लेकिन विकास ने अपनी बहन के प्रेम को कभी स्वीकार नहीं किया। रिपोर्ट के मुताबिक विकास ने नीतीश को बुरी तरह से पीटा था कि पहचान के लिए डीएनए टेस्ट करवाना पड़ा था। फिलहाल विकास उम्रकैद की सजा काट रहा है।