फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

251 रु. में 4जी फोन देने वाले की पत्नी की पुलिस को तलाश

Sun, 26 Feb 2017 07:05 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Sun, 26 Feb 2017 07:05 AM IST
विज्ञापन
251 smartphone fraud case, police searching mohit goyal's wife and other accused

सबसे सस्ता, महज 251 रुपये में 4जी स्मार्टफोन का सपना दिखाने वाला शख्स मोहित गोयल सलाखों के पीछे है। मोहित पर आरोप ठगी का है। यह शख्स रिंगिंग बेल्स कंपनी का एमडी बताया जाता है। मोहित चीन भागने की फिराक में था, लेकिन इससे पहले कि वह देश से रफू-चक्कर हो पाता, खाकी ने उसे धर लिया और अदालत ने उसे डासना जेल भेज दिया। पुलिस को ठगी के अन्य आरोपियों की तलाश है, जिनमें मोहित की पत्नी भी शामिल है। दिलचस्प बात यह भी है कि आखिर परचूनी की दुकान चलाने वाला मोहित कैसे फर्श से अर्श पर पहुंचा और कैसे अर्श से फिर फर्श पर धड़ाम से आ गिरा? पढ़ें...

251 smartphone fraud case, police searching mohit goyal's wife and other accused
सस्ते मोबाइल फोन के नाम पर डिस्ट्रीब्यूटर्स से लाखों रुपये की ठगी का आरोपी रिंगिंग बेल्स कंपनी का एमडी मोहित गोयल चीन भागने की फिराक में था। पुलिस जांच में पता चला है कि उसने चीन का वीजा भी हासिल कर लिया था। अब गाजियाबाद स्थित डासना जेल में दिन काट रहा है।
251 smartphone fraud case, police searching mohit goyal's wife and other accused
रिंगिंग बेल कंपनी का 250 रुपए वाला फोन
पुलिस को फिलहाल मोहित के फरार साथियों की तलाश है। पुलिस मोहित की पत्नी धारणा गर्ग, अनमोल गोयल, अशोक चड्डा और सुमित कुमार की तलाश में दबिश दे रही है। पुलिसिया पूछताछ में मोहित ने कई बड़े खुलासे किए हैं। लेकिन पुलिस इस बारे में फिलहाल चुप्पी साधने के मूड में है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
251 smartphone fraud case, police searching mohit goyal's wife and other accused
मोहित ने खुद को एमबीए बताता है, लेकिन पुलिस सूत्रों की मानें तो वह सिर्फ आठवीं पास है। लोगों को झांसे में लेने के लिए उसने फर्राटेदार अंग्रेजी बोलना सीखा था।
विज्ञापन
251 smartphone fraud case, police searching mohit goyal's wife and other accused
Ringing Bells
अंग्रेजी में वाक पटुता की बदौलत वह देश-विदेश में कारोबार के सिलसिले में आता-जाता था। उसके संपर्क में कई सफेदपोश और रसूखदार भी थे। पुलिस उनकी भी जांच कर रही है। मोहित की रिंगिंग बेल्स कंपनी की ऑनलाइन बुकिंग के जरिए करीब आठ करोड़ लोगों ने 251 रु. वाला मोबाइल बुक किया था, लेकिन अब एक भी ग्राहक को यह फोन नसीब नहीं हुआ है। रिंगिंग बेल्स कंपनी की डिस्ट्रीब्यूटर अक्षय मल्होत्रा के पिता देवदत्त मल्होत्रा ने बताया कि कंपनी ने फरवरी 2016 में फ्रीडम 251 को लांच किया था। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed