फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Republic Day: पीएम मोदी ने 76वें गणतंत्र दिवस पर देशवासियों दीं शुभकामनाएं; सीएम योगी ने कही यह बात

Sun, 26 Jan 2025 09:04 AM IST
अभिषेक दीक्षित पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sun, 26 Jan 2025 09:04 AM IST
विज्ञापन
76th Republic Day Celebration President Draupadi Murmu PM Narendra Modi Rajnath Singh greeted people on India
Republic Day - फोटो : Amar Ujala

भारत रविवार को अपना 76वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के नेतृत्व में नई दिल्ली में कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह का आयोजन हो रहा है। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। पीएम मोदी ने कामना की कि यह राष्ट्रीय उत्सव संविधान के मूल्यों को संरक्षित करने के साथ ही एक सशक्त व समृद्ध भारत बनाने की दिशा में जारी प्रयासों को और मजबूत करे। 

76th Republic Day Celebration President Draupadi Murmu PM Narendra Modi Rajnath Singh greeted people on India
PM Modi - फोटो : PTI

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, 'गणतंत्र दिवस की ढेरों शुभकामनाएं! आज हम अपने गौरवशाली गणतंत्र की 75वीं वर्षगांठ मना रहे हैं। इस अवसर पर हम उन सभी महान विभूतियों को नमन करते हैं, जिन्होंने हमारा संविधान बनाकर यह सुनिश्चित किया कि हमारी विकास यात्रा लोकतंत्र, गरिमा और एकता पर आधारित हो।'

उन्होंने कहा कि यह राष्ट्रीय उत्सव हमारे संविधान के मूल्यों को संरक्षित करने के साथ ही एक सशक्त और समृद्ध भारत बनाने की दिशा में हमारे प्रयासों को और मजबूत करे, यही कामना है।

76th Republic Day Celebration President Draupadi Murmu PM Narendra Modi Rajnath Singh greeted people on India
Republic Day - फोटो : X/@narendramodi

इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो इस साल के गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि हैं। गणतंत्र दिवस परेड में राष्ट्र की सैन्य क्षमता और सांस्कृतिक विविधता का प्रदर्शन किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
76th Republic Day Celebration President Draupadi Murmu PM Narendra Modi Rajnath Singh greeted people on India
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

संविधान में निहित कर्तव्यों का पालन करने का संकल्प लें: योगी
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को प्रदेशवासियों को 76वें गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए सभी से संविधान में निहित कर्तव्यों का पालन करने का संकल्प लेने का आह्रवान किया।

मुख्यमंत्री योगी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, 'प्रदेशवासियों को 76वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। यह गौरवशाली पर्व हमारे महान संविधान, लोकतांत्रिक परंपराओं और देश के अमर सपूतों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर है। आइए, हम सभी संविधान में निहित कर्तव्यों का पालन करने का संकल्प लें। जय हिंद!'

विज्ञापन
76th Republic Day Celebration President Draupadi Murmu PM Narendra Modi Rajnath Singh greeted people on India
उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़। - फोटो : amar ujala

विकसित भारत के लक्ष्य को साकार करने के लिए दृढ़ संकल्प के साथ काम करने का समय: धनखड़
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने रविवार को 76वें गणतंत्र दिवस पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को साकार करने के लिए दृढ़ संकल्प के साथ काम करने का समय आ गया है। उन्होंने लोगों से सामाजिक सद्भाव, पारिवारिक मूल्यों, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी भावना और नागरिक कर्तव्यों के सभ्यतागत लोकाचार का पोषण करने और उन्हें विकसित करने का आग्रह किया। धनखड़ ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, 'हमारे युवा आशा और संभावना की प्रचलित भावना को आगे बढ़ाते हुए इस परिवर्तनकारी यात्रा का नेतृत्व करें।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed