सब्सक्राइब करें

आईआईटी इंजीनियर ने किया कमाल, 87 साल पुराने पेड़ पर ही बना लिया घर

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर Updated Tue, 12 Jun 2018 01:08 PM IST
विज्ञापन
A mango tree is the abode of an IIT graduate for past 18 years
ट्री हाउस
आज के समय में जहां लोग अपना आशियाना बनाने के लिए लगातार पेड़ों को काट रहे हैं वहीं एक शख्स ने पेड़ पर ही अपना घर बना लिया है। यह कारनामा कर दिखाया है आईआईटी कानपुर से ग्रैजुएट सिविल इंजीनियर केपी सिंह ने। सिंह ने झीलों के शहर उदयपुर में आम के एक पेड़ पर चार मंजिला घर बना दिया है। इतना ही नहीं उन्होंने यह कारनामा बिना पेड़ की किसी डाली को तोड़े या नुकसान पहुंचाए बिना किया है। इसी वजह से उनका नाम लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज है।
Trending Videos
A mango tree is the abode of an IIT graduate for past 18 years
ट्री हाउस
जब सिंह ने घोषणा की थी कि वह पेड़ पर घर बनाएंगे तो लोगों को लगा था कि वह हवा में महल बनाने की असंभव कोशिश करना चाहते हैं। मगर अपनी कड़ी मेहनत के बलबूते उन्होंने जमीन से 9 फीट की ऊंचाई पर एक ऐसा घर बना दिया है जो किसी महल से कम नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
A mango tree is the abode of an IIT graduate for past 18 years
ट्री हाउस
सिंह का घर सही मायनों में एक असली ट्री हाउस है। उनके इस घर में बाथरुम से लेकर किचन, डाइनिंग टेबल से लेकर सोने का कमरा तक और दो बालकनी भी मौजूद हैं। पेड़ की शाखाएं और तने पूरे घर की दीवारों से होकर गुजरती हैं।
A mango tree is the abode of an IIT graduate for past 18 years
ट्री हाउस
सिंह ने पेड़ की शाखाओं का इस्तेमाल डाइनिंग टेबल और टीवी स्टैंड के रूप में किया है। इंजीनियर का कहना है कि पेड़ 87 साल पुराना है।
विज्ञापन
A mango tree is the abode of an IIT graduate for past 18 years
ट्री हाउस
साल 2000 में केपी सिंह ने पेड़ पर अपने आशियाने का निर्माण किया था। उनका कहना है कि उन्होंने पेड़ के फैलाव के आधार पर घर का डिजायन तैयार किया। पेड़ अभी भी काफी मजबूत है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed