सब्सक्राइब करें

Amar Ujala Samvad: PAK पर क्या बोले शमी, जॉन अब्राहम ने क्यों चौंकाया और कैसे हुआ दो पूर्व सीएम का आमना-सामना?

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: मिथिलेश नौटियाल Updated Sun, 04 Aug 2024 08:12 PM IST
सार

 'अमर उजाला संवाद - उत्तराखंड' के लिए यहां अलग-अलग क्षेत्रों की जो हस्तियां जुटीं थीं। इन हस्तियों ने अहम मुद्दों पर अपनी बेबाक राय रखी। यह दूसरा मौका था, जब देहरादून में ऐसा संवाद हुआ। यहां पढ़िए, दिनभर के संवाद का सार। 

विज्ञापन
Amar Ujala Samvad 2024 John Abraham And Other Celebrities CM Pushkar Singh Dhami ajay tamta Attended
अमर उजाला संवाद - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून...। रविवार का दिन यहां के लिए खास था। 'अमर उजाला संवाद - उत्तराखंड' के लिए यहां अलग-अलग क्षेत्रों की हस्तियां जो जुटीं थीं। इन हस्तियों ने अहम मुद्दों पर अपनी बेबाक राय रखी। यह दूसरा मौका था, जब देहरादून में ऐसा संवाद हुआ। विचारों को जानने के सिलसिले की शुरुआत एक ऐसे व्यक्तित्व से हुई, जो धर्म और अध्यात्म से जुड़े विषयों को लोगों के मन से जोड़ना जानते हैं। ये वक्ता थे श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंद देव गिरी जी महाराज। फिर अध्यात्म की राह विकास से तब जुड़ गई, जब केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री अजय टम्टा ने विकसित भारत की बात की। 



इन दो महत्वपूर्ण सत्र के बाद अल्ट्राटेक सीमेंट के मार्केटिंग हेड अजय डांग और टाटा मोटर्स के चीफ मार्केटिंग ऑफिसर (सीवीबीयू) शुभ्रांशु सिंह ने 'देश के विकास की बात' विषय पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि पर्यावरण की चिंताओं के बीच विकास कितना जरूरी है और दोनों के बीच संतुलन कितना महत्वपूर्ण है। अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद के सदस्य सचिव प्रो. राजीव कुमार, राज्य के सचिव उच्च शिक्षा शैलेश बगौली और ग्राफिक एरा के प्रो-चांसलर डॉ. राकेश कुमार शर्मा ने उच्च शिक्षा से जुड़े मिथकों पर चर्चा की। फिर इस्कॉन से जुड़े आध्यात्मिक वक्ता अमोघ लीला दास प्रभु आए और उन्होंने 'कामयाबी की राह' पर युवाओं को उन्हीं के अंदाज में संबोधित किया। उन्होंने सफलता का राज दिलचस्प तरीके से बताया और ईर्ष्या, द्वेष, द्वंद्व और समय प्रबंधन जैसे मुद्दों पर बात की। 

कामयाबी की राह जानने के बाद श्रोताओं ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को सुना, जिन्होंने राज्य में हो रहे विकास कार्यों से जुड़े पहलुओं से रूबरू कराया। अमर उजाला के ही मंच पर उत्तराखंड के दो पूर्व मुख्यमंत्री भी मौजूद थे। कांग्रेस से हरीश रावत और भाजपा से डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने संवाद में शिरकत की और राज्य के विकास के मुद्दे पर अपने-अपने विचार रखे।

संवाद के आखिरी तीन सत्र भी बेहद खास रहे। एक सत्र में स्टार क्रिकेटर मोहम्मद शमी ने विश्व कप, पाकिस्तान, सियासत और अपनी चोट पर बात की। वहीं, दीपा मलिक, मुरलीकांत पेटकर और देवेंद्र झाझरिया जैसे पैरालंपियन ने जोश, जज्बे और जुनून से भरी अपनी ऐसी कहानियां बताईं, जिन्हें सुनकर श्रोता भी भावुक हो गए। समापन अभिनेता जॉन अब्राहम के सत्र के साथ हुआ। संवाद में जुटे उनके प्रशंसकों को उम्मीद थी कि वे मॉडलिंग, बॉडी बिल्डिंग जैसे मुद्दों पर बात करेंगे, लेकिन जॉन ने चौंकाते हुए फिल्मों के चयन के पीछे की अपनी सोच, अपनी सादगीभरी जीवनशैली और सोशल मीडिया से दूरी पर बात की।

यहां पढ़िए, दिनभर के संवाद का सार...

Trending Videos
Amar Ujala Samvad 2024 John Abraham And Other Celebrities CM Pushkar Singh Dhami ajay tamta Attended
स्वामी गोविंद देव गिरी जी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

‘जीवन का मार्ग’ सत्र से हुई संवाद कार्यक्रम की शुरुआत
संवाद कार्यक्रम की शुरुआत ‘जीवन का मार्ग’ सत्र से हुई। अमर उजाला के एमडी तन्मय माहेश्वरी ने स्वामी श्री गोविंद देव गिरी जी महाराज का स्वागत किया। महाराज जी ने कहा कि भारत का निर्माण उत्तराखंड से होता है और उत्तरांड से ही भारत को प्रकाश मिला है। उन्होंने आगे कहा, ‘उत्तराखंड का विकास यहां की समस्याओं के समाधान से होगा। उत्तराखंड का कण कण तीर्थ है। प्रदेश में बाहर के घुसपैठियों का दबाव बढ़ रहा है। उत्तराखंड के युवाओं को इस बात के लिए जागरूक करना जरूरी है कि  बाहर से पढ़कर वापस उत्तराखंड लौटें और राज्य का विकास करें।’ उन्होंने आगे कहा, ‘भारतीय संस्कृति के ज्ञान के इस प्रकाश में ही हमें उत्तराखंड की समस्याओं का समाधान करना पड़ेगा। मन व्यथित हो जाता है, जब यहां के युवा पलायन करते हैं।’

विज्ञापन
विज्ञापन
Amar Ujala Samvad 2024 John Abraham And Other Celebrities CM Pushkar Singh Dhami ajay tamta Attended
केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

उत्तराखंड को आईटी हब बनाना होगा- अजय टम्टा
कार्यक्रम का अगला सत्र 'विकसित भारत की बात' में केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा से बातचीत की गई। अजय टम्टा ने कहा, ‘उत्तराखंड में पढ़ने-लिखने पर बहुत जोर है। डॉक्टर यहां काम आते हैं, लेकिन कोई इंजीनियर बन जाता है तो उसके लिए यहां नौकरियों के उतने अवसर नहीं हैं। ऐसे युवाओं के लिए यहां अवसर बनाने होंगे। यहां आईटी हब बनाना होगा। जहां रेल, सड़क और हवाई कनेक्टविटी है, वहां पर ये हब विकसित करने होंगे। हमारी कुछ प्रतिभाएं वापस भी आई हैं। लोगों ने अपनी पढ़ाई-करियर के साथ यहां भी रोजगार के मौके देखे। होम स्टे इसका एक उदाहरण है।’ जब केंद्रीय मंत्री से सवाल किया गया कि उत्तराखंड की जमीन कैसे बचाई जा सकती है? इसके जवाब में उन्होंने कहा, ‘उत्तराखंड के भूस्वामियों के पास बड़ी जमीनें नहीं हैं। 2007 में उत्तराखंड सरकार की पहली कैबिनेट में इस पर चर्चा की गई थी। तब हमने रोक लगाई थी कि ढाई सौ वर्ग मीटर से ज्यादा भूमि बाहर के लोग नहीं खरीद सकेंगे। भविष्य का समय चुनौतीपूर्ण है। यहां के लोग भूमिविहीन न हों, इसकी चिंता करनी होगी।’ अजय टम्टा ने आगे कहा, ‘उत्तराखंड में बहुत सी संभावनाएं हैं। यहां की भौगौलिक परिस्थितियां विशेष हैं।’ 

Amar Ujala Samvad 2024 John Abraham And Other Celebrities CM Pushkar Singh Dhami ajay tamta Attended
शुभ्राशु सिंह - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

निवेश के लिए आदर्श राज्य है उत्तराखंड- शुभ्रांशु सिंह
कार्यक्रम के अगले सत्र ‘देश के विकास की बात’ में में अल्ट्राटेक सीमेंट के प्रेसिडेंट मार्केटिंग हेड अजय डांग और सीवीबीयू टाटा मोटर्स के चीफ मार्केटिंग ऑफिसर शुभ्रांशु सिंह से चर्चा की गई। शुभ्रांशु सिंह ने कहा कि उत्तराखंड निवेश के लिए आदर्श राज्य है। उन्होंने आगे कहा, ‘20 वर्ष पहले राज्य की पहचान बनना शुरू हुई। पहचान बनते देर लगती है। सकारात्मक बात यह है कि उत्तराखंड को लेकर नकारात्मक पहलू ज्यादा नहीं हैं।’ उन्होंने आगे कहा, ‘उद्योग आता है तो वह एक व्यक्ति के लिए नहीं होता। पूरा परिवेश मिलना जरूरी है। देश के लिए भी यह महत्वपूर्ण है कि हर जगह परिवेश मिले। इसके लिए बुनियादी ढांचा जरूरी है।’ शुभ्रांशु सिंह ने कहा कि विकास होगा या नहीं, रोजगार बढ़ेगा या नहीं, यह देखना होगा। उत्तराखंड को आप पूरी तरह सील नहीं कर सकते। विकास के लिए जहां से भी पूंजी, तकनीक और लोग चाहिए, आपको उन्हें यहां लाना होगा।

विज्ञापन
Amar Ujala Samvad 2024 John Abraham And Other Celebrities CM Pushkar Singh Dhami ajay tamta Attended
अजय डांग - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

उत्तराखंड में पूंजी निर्माण सबसे महत्वपूर्ण- अजय डांग
उधर, अल्ट्राटेक सीमेंट के प्रेसिडेंट मार्केटिंग हेड अजय डांग ने कहा, ‘उत्तराखंड में पूंजी निर्माण सबसे महत्वपूर्ण होगा। हमें स्थानीय उत्पाद प्रमोट करने होंगे, लेकिन इसी के साथ बाहरी निवेश आए, यह जरूरी है। यह निवेश भी निजी क्षेत्र और बहुराष्ट्रीय कंपनियों का आए तो पहचान तेजी से बढ़ेगी। हथकरघा के मामले में उत्तराखंड की पहचान बन सकती है।’ उन्होंने आगे कहा, ‘विकास के लिए जमीनें भी लगेंगी, प्राकृतिक संसाधन भी चाहिए होंगे। लोग मूल निवासी हो सकते हैं, लेकिन पूंजी कहीं की मूल निवासी नहीं होती। पूंजी जहां आए, वहां उसका स्वागत होना चाहिए और यह राज्य के लोगों को तय करना है।’ 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed