सब्सक्राइब करें

Sunita Williams: क्या अंतरिक्ष से वापस लौट पाएंगी सुनीता विलियम्स? बचे हैं सिर्फ इतने दिन, अब क्या करेगा नासा?

फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Sun, 04 Aug 2024 03:34 PM IST
विज्ञापन
Nasa Sunita Williams iss critical deadline safely return Boeing Starliner Crew 9 Mission NASA News
क्या अंतरिक्ष से वापस लौट पाएंगी सुनीता विलियम्स? - फोटो : PTI

Sunita Williams: नासा की भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स अपने साथी बैरी विल्मोर के साथ करीब दो महीने से अंतरिक्ष में फंसी हुई हैं। दोनों अंतरिक्ष यात्री अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) में मौजूद हैं। अंतरिक्ष यान बोइंग स्टारलाइनर में खराबी आने के बाद दोनों अंतरिक्ष यात्रियों की अभी तक वापस नहीं हो पाई है। हालांकि, अब नासा के पास दोनों अंतरिक्ष यात्रियों को वापस लाने के लिए बेहद कम समय बचा है। 



बोइंग स्टारलाइनर दोनों अंतरिक्ष यात्रियों को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) पर पांच जून को लेकर गया था। अंतरिक्ष यात्रियों का यह मिशन सिर्फ आठ दिन का ही था, लेकिन हीलियम लीक और थ्रस्टर में खराबी के कारण अंतरिक्ष यात्रियों की वापसी को टाल दिया गया। बोइंग स्टारलाइनर की यह पहली उड़ान थी। सुनीता विलियम्स और बैरी विल्मोर करीब दो महीने से अंतरिक्ष में फंसे हैं। अब नासा के पास इस समस्या को हल करने के लिए सिर्फ 16 दिन बचे हैं, क्योंकि 16 दिनों बाद क्रू-9 मिशन आ जाएगा।
 

Trending Videos
Nasa Sunita Williams iss critical deadline safely return Boeing Starliner Crew 9 Mission NASA News
क्या अंतरिक्ष से वापस लौट पाएंगी सुनीता विलियम्स? - फोटो : NASA

क्या आई थी खराबी?

फ्लोरिडा के केप कैनावेरल स्पेस फोर्स स्टेशन से बोइंग स्टारलाइनर दोनों अंतरिक्ष यात्रियों को लेकर अंतरिक्ष में गया था। यह मिशन बोइंग स्टारलाइनर की पहली मानव उड़ान के साथ जांच करना था। अंतरिक्ष यान आईएसएस से सफलतापूर्वक जुड़ गया, लेकिन करीब जाते समय इसमें लगे 28 थ्रस्टर्स में से पांच बंद हो गए। इसके बाद इंजीनियरों ने अंतरिक्ष यान के सर्विस मॉड्यूल में पांच छोटे हीलियम लीक का पता लगाया। इसकी वजह से बोइंग स्टारलाइनर अनडॉक होकर धरती पर नहीं लौट पाया है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Nasa Sunita Williams iss critical deadline safely return Boeing Starliner Crew 9 Mission NASA News
क्या अंतरिक्ष से वापस लौट पाएंगी सुनीता विलियम्स? - फोटो : NASA

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा और बोइंग के इंजीनियर अंतरिक्ष यान में आई खराबी को दूर करने में लगे हैं। लेकिन अभी तक नासा अंतरिक्ष यात्रियों की वापस को लेकर तारीख नहीं तय कर पाया है। अंतरिक्ष यान के थ्रस्टर्स और हीलियम सिस्टम वापसी के लिए बेहद अहम हैं। अगर बोइंग स्टारलाइनर में कोई खराबी आती है, तो इससे अंतरिक्ष यात्रियों के लिए जोखिम पैदा हो सकता है।


Egypt Mummy:  मिस्र में मिली चीखने वाली ममी का खुला रहस्य, 3500 साल पहले हुई थी मौत, हैरत में पड़े वैज्ञानिक

Nasa Sunita Williams iss critical deadline safely return Boeing Starliner Crew 9 Mission NASA News
क्या अंतरिक्ष से वापस लौट पाएंगी सुनीता विलियम्स? - फोटो : NASA

अब होगी ये परेशानी
 
अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के लिए क्रू-9 मिशन जल्द ही लॉन्च होने जा रहा है। इसके अंतरिक्ष स्टेशन से जुड़ने के लिए पहले स्टारलाइनर को डॉकिंग पोर्ट से हटाना होगा। इससे स्थिति और भी जटिल बनती है। क्रू-9 मिशन 18 अगस्त से पहले लॉन्च हो सकता है।

Ajab Gajab: 30 सालों से सोई नहीं ये महिला, बताई 24 घंटे जागने के पीछे की दिलचस्प वजह

विज्ञापन
Nasa Sunita Williams iss critical deadline safely return Boeing Starliner Crew 9 Mission NASA News
क्या अंतरिक्ष से वापस लौट पाएंगी सुनीता विलियम्स? - फोटो : NASA

स्पेस एक्स का ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट अंतरिक्ष यात्रियों जेना कार्डमैन, निक हेग और स्टेफनी विल्सन के साथ-साथ रोस्कोस्मोस के अंतरिक्ष यात्री अलेक्जेंडर गोर्बुनोव को अंतरिक्ष में लेकर जाएगा। अगर बोइंग स्टारलाइनर निष्क्रिय रहता है, तो नासा को विलियम्स और विल्मोर को धरती पर वापस लाने के नए तरीके के बारे में विचार करना होगा। संभवना है कि स्पेस एक्स ड्रैगन कैप्सूल का इस्तेमाल किया जाए। हालांकि, अंतरिक्ष स्टेशन में 6 डॉकिंग पोर्ट हैं, जिनका नासा इस्तेमाल कर सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed