Hindi News
›
Photo Gallery
›
India News
›
Amar Ujala Top News 16 May 2022 Gyanvapi Case Sri Lanka Crisis PM Modi Nepal Visit Latest News Update
{"_id":"6282832aceea0d464c3d96fb","slug":"amar-ujala-top-news-16-may-2022-gyanvapi-case-sri-lanka-crisis-pm-modi-nepal-visit-latest-news-update","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दिन की बड़ी खबरें: ज्ञानवापी विवाद और श्रीलंका संकट पर आया बड़ा अपडेट और पीएम मोदी पहुंचे नेपाल, पढ़ें देश-दुनिया के अहम समाचार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
दिन की बड़ी खबरें: ज्ञानवापी विवाद और श्रीलंका संकट पर आया बड़ा अपडेट और पीएम मोदी पहुंचे नेपाल, पढ़ें देश-दुनिया के अहम समाचार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Mon, 16 May 2022 10:30 PM IST
सार
आइए पढ़ते हैं देश-दुनिया की अहम खबरें एक ही जगह पर और सिर्फ एक ही जगह पर...
विज्ञापन
1 of 7
Amar Ujala Top News
- फोटो : Amar Ujala Top News
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ज्ञानवापी मस्जिद परिसर में सर्वे का काम सोमवार को पूरा हो गया। सर्वे के बाद हिन्दू पक्ष दावा कर रहा है कि मस्जिद के वजूखाने में शिवलिंग मिला है। वहीं, मुस्लिम पक्ष इन दावों को खारिज कर रहा है। सर्वे के बाद जो दावे किए जा रहे हैं, उनसे एक बार फिर देश के मंदिर-मस्जिद विवाद बढ़ने की आशंका है। इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेपाल की यात्रा की। उन्होंने भगवान बुद्ध के जन्मस्थान लुंबिनी का दौरा किया। आइए पढ़ते हैं देश-दुनिया की अहम खबरें एक ही जगह पर और सिर्फ एक ही जगह पर...
2 of 7
Gyanvapi Case
- फोटो : Amar Ujala
ज्ञानवापी विवाद पर सबसे बड़ी खबर
अदालत के आदेश पर वाराणसी के बहुचर्चित ज्ञानवापी मस्जिद परिसर के सर्वे का काम सोमवार को लगभग सवा 10 बजे पूरा हो गया। जिस आशय से सर्वे कराया जा रहा था उसका उद्देश्य भी लगभग पूरा हो गया। बताया जा रहा है कि सर्वे टीम को परिसर के एक हिस्से में शिवलिंग नजर आया। पढ़ें पूरी खबर
3 of 7
नरेंद्र मोदी।
- फोटो : Amar Ujala
पीएम मोदी ने किया नेपाल का दौरा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज नेपाल यात्रा पर हैं। वह गौतम बुद्ध के जन्मस्थान लुंबिनी का दौरा किया। साथ ही नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा के साथ बैठक में छह समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
भारतीय और चीनी सेना (फाइल फोटो)
- फोटो : social media
अरुणाचल सीमा पर तेजी से बुनियादी ढांचा बढ़ा रहा चीन
भारतीय सेना के पूर्वी कमान के प्रमुख ने सोमवार को दावा किया कि चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) अब अरुणाचल प्रदेश से सटी सीमा के करीब अपनी तरफ तेजी से बुनियादी ढांचे को विकसित करने में जुटी है। हालांकि, पूर्वी कमान के कमांडिंग-इन-चीफ लेफ्टिनेंट जनरल आरपी कलीता ने यह भी दावा किया कि भारत भी अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तेजी से इन्फ्रास्ट्रक्चर खड़ा करने के काम में जुटा है, ताकि किसी भी स्थिति से निपटने की क्षमताएं तैयार रखी जा सकें। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
5 of 7
चेतेश्वर पुजारा
- फोटो : सोशल मीडिया
इंग्लैंड दौरे के लिए पुजारा की वापसी तय
भारत को अगले महीने इंग्लैंड दौरे पर जाना है। इस दौरे के लिए अजिंक्य रहाणे को आराम दिया जा सकता है। रहाणे फिलहाल ग्रेड-थ्री हैमस्ट्रिंग इंजरी से जूझ रहे हैं। उन्हें ये चोट आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में लगी। इसकी वजह से रहाणे कम से कम चार हफ्ते के लिए क्रिकेट से दूर बाहर रह सकते हैं। पढ़ें पूरी खबर
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।