हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
3 अक्तूबर : आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर
पीएम मोदी आज करेंगे अटल टनल रोहतांग का लोकार्पण, चीन-पाक सीमा तक आसानी से पहुंचेगी सेना
पिछले 10 सालों से आखिरकार जिस घड़ी का इंतजार था, वह अब आ ही गई। मनाली-लेह मार्ग पर सामरिक महत्व की 9.02 किलोमीटर लंबी अटल टनल रोहतांग का आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकार्पण करेंगे। पीरपंजाल की पहाड़ी को भेद कर 3300 करोड़ की लागत से बनी यह टनल दुनिया की सबसे ऊंचाई (10040 फीट) पर हाईवे पर बनी है।
यहां पढ़ें पूरी खबर
सीट बंटवारे के फार्मूले पर से आज उठेगा पर्दा, दोतरफा दबाव झेल रहे चिराग ने बुलाई संसदीय बोर्ड की बैठक
बिहार विधानसभा में कांग्रेस राजद की अगुवाई वाले महागठबंधन और लोजपा राजग में रहेगी या नहीं इस पर अंतिम फैसला शनिवार को हो जाएगा। लोजपा अध्यक्ष चिराग पासवान और कांग्रेस ने क्रमश: भाजपा और राजद के नए प्रस्तावों पर पार्टी में विचार-विमर्श कर अंतिम फैसला करने की बात कही है।
यहां पढ़ें पूरी खबर
IPL 2020: आज से शुरू हो रहे सुपर हेडर के मुकाबले, राजस्थान रॉयल्स और RCB की टक्कर
कोरोना के साए में खेले जा रहे आईपीएल के 13वें सीजन में केवल 10 दिन ही दो-दो मुकाबलें होंगे, जिसकी शुरुआत कल राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) के बीच शनिवार को होने वाले पहले मैच से होगी।
यहां पढ़ें पूरी खबर
नोएडाः कहीं बाइक से हाथरस न चले जाएं राहुल गांधी, बॉर्डर पर पुलिस अलर्ट
वर्ष 2011 में राहुल गांधी किसान आंदोलन को समर्थन देने भट्टा पारसौल बाइक से पहुंच गए थे और पुलिस की सारी सुरक्षा व्यवस्था धरी की धरी रह गई थी। ऐसे में पुलिस को शंका है कि इस बार भी वे हाथरस जाने के लिए यही तरीका अपना सकते हैं इसलिए पुलिस ने शुक्रवार को नोएडा-दिल्ली सीमा के साथ ही जिले में विभिन्न स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाया
यहां पढ़ें पूरी खबर