फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गुजरात से लेकर त्रिपुरा तक ऐसे बयान जिनसे आया राजनीतिक तूफान

Mon, 30 Apr 2018 05:16 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, त्रिपुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, त्रिपुरा Updated Mon, 30 Apr 2018 05:16 PM IST
विज्ञापन
   controversial statement bjp ministers, biplab kumar deb, vijay rupani,
Biplab Kumar Deb
त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब देब इन दिनों एक के बाद एक विवादित बयान देकर सुर्खियों में हैं। बयान इतने बचकाने हैं कि पूरी पार्टी सहित प्रधानमंत्री मोदी को भी फजीहत का सामना करना पड़ रहा है। बिप्लब के बयानों से परेशान पीएम ने उन्हें दिल्ली बुलाया है। सूत्रों की मानें तो बिप्लब देब मंगलवार को दिल्ली आ रहे हैं।


बताया जा रहा है बिपल्ब से राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह भी मिलेंगे। बिप्लब के बयानों को लेकर पार्टी में नाराजगी है। ऐसे में उन्हें भविष्य में ऐसे बयानों से बचने के निर्देश दिए जा सकते हैं, जिससे पार्टी की छवि खराब होती है। लेकिन आपको बता दें कि बीजेपी की छवि खराब और विवादित बयान देने वाले अकेले बिप्लब ही नहीं है बल्कि बीजेपी में ऐसे नेताओं की फेहरिस्त लंबी है। वहीं कई नेता गलत बयानबाजी के समर्थन में आगे आते रहे। 

 महाभारत काल में इंटरनेट और सैटेलाइट का दावा

   controversial statement bjp ministers, biplab kumar deb, vijay rupani,
बिप्लब देब - फोटो : SELF
 
बिप्लब देब सबसे पहले महाभारत काल में इंटरनेट और सैटेलाइट होने का दावा कर सुर्खियों में आए थे। बीते 18 अप्रैल को उन्होंने राजधानी अगरतला में आयोजित कार्यक्रम में कहा था कि देश में महाभारत युग में भी तकनीकी सुविधाएं उपलब्ध थीं, जिनमें इंटरनेट और सैटेलाइट भी शामिल थे। 
उन्होंने कहा था कि इंटरनेट दुनिया में अब आया है लेकिन हमारे देश में यह महाभारत काल से मौजूद है। उन्होंने कहा कि महाभारत के दौरान संजय को ऐसी दृष्टि दी गई थी कि संजय हस्तिनापुर में बैठकर धृतराष्ट्र को कुरुक्षेत्र के मैदान में युद्ध में क्या हो रहा है का आंखों देखा हाल बता रहे थे। उन्होंने कहा कि संजय इतनी दूर रहकर आंख से कैसे देख सकते हैं, इसका मतलब है कि उस समय भी तकनीक, इंटरनेट और सैटेलाइट था। 

 

  मिस यूनिवर्स एश्वर्य भारतीय लेकिन डायना इंडियन ब्यूटी नहीं 

   controversial statement bjp ministers, biplab kumar deb, vijay rupani,
बिप्लब कुमार देब
अभी महाभारत का मामला ठंडा भी नहीं पड़ा था कि बिप्लब बरबोलापन एकबार फिर सामने आया। उन्होंने मिस वर्ल्ड डायना हेडन को लेकर विवादित बयान दे डाला। उन्होंने 27 अप्रैल को कहा कि, डायना हेडन इंडियन ब्यूटी नहीं हैं। डायना की जीत फिक्स थी। उन्होंने कहा कि डायना हेडन भारतीय महिलाओं की सुंदरता की नुमाइंदगी नहीं करतीं। ऐश्वर्या राय करती हैं। बिप्लब के इस बयान पर जहां उनकी चौतरफा किरकिरी हुई वहीं डायना ने भी उन्हें आड़े हाथों लिया। हालांकि बाद में उन्होंने अपने बयान पर माफी मांगी। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

बेरोजगारों को दी पान की दुकान खोलने और गाय पालने की नसीहत

   controversial statement bjp ministers, biplab kumar deb, vijay rupani,
बिप्लब देब
बिप्लब एक के बाद एक अजीबोगरीब बयान देते जा रहे यहीं नहीं रुके। वह हर बार अलग अलग तरह के बयान देते रहे और मीडिया की सुर्खियों में बने रहे। उनका और चौंकाने वाला बयान बेरोजगारों को लेकर आया उन्होंने युवाओं को नौकरियों के बदले पान की दुकान खोलने की सलाह दे डाली। 29 अप्रैल को उन्होंने कहा कि, युवा कई सालों तक राजनीतिक दलों के पीछे सरकारी नौकरी के लिए पड़े रहते हैं। वह अपने जीवन का महत्वपूर्ण समय यहां-वहां दौड़-भाग कर सरकारी नौकरी की तलाश में बर्बाद करते हैं।

 मगर वही युवा सरकारी नौकरी तलाश करने के लिए राजनीतिक पार्टियों के पीछे भागने की बजाय पान की दुकान लगा लें तो उसके बैंक खाते में अब तक 5 लाख रुपए जमा होते। उन्होंने कहा कि, भागने से अच्छा है कि प्रधानमंत्री के मुद्रा योजना के तहत बैंक से लोन लेकर पशु संसाधन क्षेत्र के विभिन्न परियोजनाओं को शुरू करके स्वयं रोजगार का सृजन करें।

 
विज्ञापन

सिविल इंजीनियर्स दें सिविल सर्विसेज की परीक्षा 

   controversial statement bjp ministers, biplab kumar deb, vijay rupani,
tripura CM biplab deb
 बिप्लब का नया बयान यूपीएससी के परिणाम वाले दिन आया। देब ने बहुत ही मजाकिया बयान सिविल सर्विसेज की परीक्षा  को लेकर दिया । उन्होंने कहा कि, मैकेनिकल इंजीनियरिंग पृष्ठभूमि वाले लोगों को सिविल सेवाओं में नहीं जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि,‘मैकेनिकल इंजीनियरिंग पृष्ठभूमि वाले लोगों को सिविल सेवाओं का चयन नहीं करना चाहिए। समाज के निर्माण के लिए सिविल  इंजीनियरों के पास ज्ञान है इसलिए उन्हें ही प्रशासन को चुनना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि जो लोग प्रशासन में हैं उनको समाज का निर्माण करना है।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed