सब्सक्राइब करें

दशहरा 2021: धूमधाम से मनाया गया असत्य पर सत्य की विजय का त्योहार, देखिए देशभर की तस्वीरें

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Fri, 15 Oct 2021 08:43 PM IST
विज्ञापन
Dussehra 2021 celebrated with joy images from various parts of country
धूमधाम से मनाया गया दशहरा - फोटो : पीटीआई/अमर उजाला

पिछले साल कोरोना वायरस महामारी की भेंट चढ़ा दशहरा त्योहार इस बार देश के विभिन्न हिस्सों में धूमधाम से मनाया गया। विजयादशमी या दशहरा का त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है। जगह-जगह रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतलों का दहन किया गया। हिंदू मान्यता के अनुसार इसी दिन प्रभु श्रीराम ने राक्षस राज रावण का वध किया था। तस्वीरों में देखिए देश के अलग-अलग राज्यों में दशहरा पर्व किस तरह मनाया गया...

Trending Videos
Dussehra 2021 celebrated with joy images from various parts of country
दिल्ली में रावण दहन - फोटो : पीटीआई

राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में विभिन्न स्थानों पर दशहरा उत्साह के साथ मनाया गया। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी शुक्रवार को लाल किले पर होने वाली 'लव कुश रामलीला' में रावण दहन में शामिल हुए। यहां उन्होंने धनुष-बाण चलाकर रावण दहन किया। इस दौरान रावण दहन देखने के लिए यहां बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Dussehra 2021 celebrated with joy images from various parts of country
अमृतसर में रावण दहन - फोटो : पीटीआई

पंजाब के अमृतसर में भी लोगों के बीच दशहरा का उत्साह खूब देखने को मिला। यहां भी रावण दहन को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग एकत्र हुए। रावण का दहन करना अपने अंदर की बुराइयों को खत्म करने का एक संकल्प माना जाता है। 

Dussehra 2021 celebrated with joy images from various parts of country
कुल्लू दशहरा में भगवान रघुनाथ का जुलूस - फोटो : पीटीआई

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू, शिमला समेत विभिन्न स्थानों पर दशहरा त्योहार जोश के साथ मनाया गया। शिमला के प्रसिद्ध जाखू मंदिर में उत्सव मनाया गया। जाखू में इस बार रावण का पुतला 35 फीट, कुंभकर्ण का 30 और मेघनाद का 25 फीट का था। वहीं, कुल्लू का दशहरा 'कुल्लू दशहरा' के नाम से जाना जाता है। यहां प्रभु रघुनाथ की पूजा की गई और झांकी निकाली गई।

विज्ञापन
Dussehra 2021 celebrated with joy images from various parts of country
पटना में रावण दहन - फोटो : पीटीआई

बिहार में भी विजयादशमी का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। राज्य के विभिन्न इलाकों में रावण दहन तक लोगों ने असत्य पर सत्य की विजय का संदेश बुलंद किया। बिहार का रामायण से गहरा संबंध हैं। माता सीता का जन्म भी यहीं के सीतामढ़ी जिले में माना जाता है। वहीं, वह स्थान भी दरभंगा जिले में है जहां प्रभु राम ने अहिल्या को शिला रूप में रहने के शाप से मुक्त किया था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed