सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

देश के कई राज्यों में बाढ़ ने बरपाया कहर, तस्वीरों में देखिए देशभर के हालात

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आसिम खान Updated Sat, 10 Aug 2019 10:30 PM IST
विज्ञापन
Heavy rain and Flood affected peoples of many states of the country
देश में बाढ़ का कहर - फोटो : सभी तस्वीरें पीटीआई से

गुजरात, बिहार, महाराष्ट्र, केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु समेत देश के कई हिस्सों में बारिश और बाढ़ से बुरा हाल है। बीते तीन दिनों से हो रही बारिश से देश में अब तक 93 लोगों की मौत हो चुकी है और हजारों लोग लापता हैं। केरल में सबसे अधिक 42 लोगों की मौत हुई है। गुजरात में भी बाढ़ से लगातार हालात बिगड़ रहे हैं। यहां आज मोरबी में दीवार ढहने से आठ लोगों की मौत हो गई। 



केरल के कोझिकोड में बाढ़ का पानी सड़कों पर भर गया। फोटो में देखा जा सकता है कि इस बाइक सवार की आधी बाइक पानी में डूबी हुई है। 

Trending Videos
Heavy rain and Flood affected peoples of many states of the country
देश में बाढ़ का कहर - फोटो : PTI

कर्नाटक के मंगलूरू में बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में वाहन बाढ़ के पानी में डूब गए। तस्वीर में दिख रहा है कि दो टैंक पानी में डूबे हुए हैं। कर्नाटक के 15 जिलों में भारी बारिश में फंसे 80 हजार लोगों को बचाया गया है। बचाव कार्य लगातार जारी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Heavy rain and Flood affected peoples of many states of the country
देश में बाढ़ का कहर - फोटो : PTI

बाढ़ का पानी इलाके में भर जाने की वजह से पानी की टंकी में एक लड़के को बिठाकर व्यक्ति ले जा रहा है। यो फोटो केरल के कोझिकोड का है। केरल में मूसलाधार बारिश का कहर अब भी जारी है। बाढ़, भूस्खलन और बारिश संबंधी घटनाओं में मरने वालों की संख्या बढ़कर 42 हो गई है। वहीं, एक लाख से अधिक लोगों ने राहत शिविरों में पनाह ली है। 

Heavy rain and Flood affected peoples of many states of the country
देश में बाढ़ का कहर

सेना के जवानों ने महाराष्ट्र के सांगली जिले में बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में बचाव अभियान चलाया। चित्र में देखा जा सकता है कि सेना के जवान लोगों को गोद में उठाकर दूसरे स्थानों पर ले जा रहे हैं। महाराष्ट्र के पांच पश्चिमी जिलों में बाढ़ में फंसे करीब 2.85 लाख लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है। 

संभागीय आयुक्त डॉ. दीपक म्हैसेकर ने बताया कि राज्य सरकार ने 76 करोड़ रुपये बाढ़ पीड़ितों में बांटने के लिए दिए हैं। शहरों में हर पीड़ित परिवार को 15 हजार और गांवों में दस हजार रुपये दिए जाएंगे।

विज्ञापन
Heavy rain and Flood affected peoples of many states of the country
देश में बाढ़ का कहर - फोटो : PTI

कर्नाटक के बेलगाम वायुसेना स्टेशन में एक विमान पर बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए राहत सामग्री लादते हुए सेना के जवान। एनडीआरएफ की टीमें लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचा रही हैं। सेना, नौसेना, वायुसेना और तट रक्षकों की 173 टीमें भी बचाव और राहत कार्य में जुटी हैं।

कर्नाटक के 15 जिलों में भारी बारिश में फंसे 80 हजार लोगों को बचाया गया है। तमिलनाडु के नीलगिरी जिले के एवलांचि में बृहस्पतिवार को 911 मिमी बारिश हुई। इसके चलते कई जगहों पर भूस्खलन हुआ। राज्य सरकार ने 100 करोड़ रुपये की राहत राशि जारी कर दी है। केरल के पलक्कड़ प्रभाग में भारी बारिश के चलते दक्षिण रेलवे ने दो रूटों की 20 ट्रेनें रद्द कर दी हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed