हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
31 मार्च: आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतिम तारीख : आज पैन-आधार लिंक नहीं कराया तो लगेगा 500 रुपये जुर्माना, बिना इंटरनेट भी हो सकता है ये काम
पैन को आधार से जोड़ने की आखिरी तारीख 31 मार्च, 2022 है। अगर बुधवार तक आपने पैन को आधार से लिंक नहीं कराया तो 500 रुपये का जुर्माना देना पड़ेगा। साथ ही आपका पैन कार्ड निष्क्रिय हो जाएगा। इससे करदाताओं को कई तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
BSEB 10th Result Live: आज जारी होगा बिहार बोर्ड दसवीं की परीक्षा का परिणाम, यहां जानें हर पल का अपडेट
बिहार बोर्ड की ओर से दसवीं कक्षा के परिणाम की तारीख की घोषणा कर दी गई है। परिणाम 31 मार्च, 2022 गुरुवार को जारी किए जा रहे हैं। ऐसे में हम आपको परीक्षा परिणाम से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट इस लाइव के माध्यम से पहुंचाते रहेंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
अहम बैठक: आज भारत आएंगे रूस के विदेश मंत्री लावरोव, तेल खरीद और रुपया-रूबल कारोबार पर हो सकती है बात
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव आज (गुरुवार) को दिवसीय यात्रा पर भारत आएंगे। 24 फरवरी को यूक्रेन पर रूस के हमले की शुरुआत होने के बाद से लावरोव की यह पहली भारत यात्रा होगी। विदेश मंत्रालय की ओर से जारी एक पंक्ति के बयान में कहा गया है कि लावरोव 31 मार्च से एक अप्रैल तक नई दिल्ली के आधिकारिक दौरे पर रहेंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
सावधान: आज पृथ्वी से टकराएगा सौर तूफान, खतरा तीन गुना अधिक
हाल ही में सूर्य पर एक विस्फोट के बाद अंतरिक्ष में सौर तूफान उठा। 14 मार्च से यह तेजी से पृथ्वी की ओर बढ़ रहा है और बृहस्पतिवार को हमारे ग्रह से टकराएगा।
यहां पढ़ें पूरी खबर...