हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
8 दिसंबर: आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर
किसान आंदोलन: आज दो बजे फिर होगी एसकेएम की बैठक, केंद्र के प्रस्ताव पर भेजी गई हैं आपत्तियां, सरकार के जवाब पर समाधान निर्भर
हरियाणा के सोनीपत में कुंडली समेत अन्य बॉर्डर पर लंबे समय से चल रहे किसान आंदोलन को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) और सरकार के बीच जल्द समझौते की उम्मीद जगी है। बुधवार को सरकार के जवाब का इंतजार किया जाएगा और दोपहर दो बजे फिर से मोर्चा की बैठक कर आगामी निर्णय लिया जाएगा। अब आंदोलन का समाधान सरकार के जवाब पर निर्भर है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
कांग्रेस: आज होगी संसदीय दल की बैठक, पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी करेंगी संबोधित
बुधवार को आयोजित होने वाली कांग्रेस संसदीय दल की बैठक को पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी संबोधित करेंगी। इस दौरान 12 सांसदों के निलंबन के फैसले पर चर्चा हो सकती है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
जैक दिल्ली: आज पंजीकरण का अंतिम दिन, कंप्यूटर इंजीनियरिंग में दाखिले के अधिक अवसर
ज्वाइंट एडमिशन काउंसलिंग (जैक) दिल्ली की ओर से मंगलवार को पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो गई है। अब सिर्फ बुधवार को पंजीकरण का आखिरी समय बचा है। छात्र रात 11 बजकर 59 मिनट तक दाखिले के लिए पंजीकरण कर सकते हैं।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को मथुरा के मांट विधानसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान वह 201.16 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी करेंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर...