{"_id":"61af57436ff2bd22af09f704","slug":"woman-spitting-in-food-lady-spit-into-chips-and-water-bottle-at-shopping-mall","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Woman Spitting in Food: मॉल में खाने-पीने के सामान को जूठा कर रही थी महिला, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Woman Spitting in Food: मॉल में खाने-पीने के सामान को जूठा कर रही थी महिला, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: धर्मेंद्र सिंह
Updated Tue, 07 Dec 2021 06:27 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
मॉल में खाने-पीने के सामान को जूठा कर रही थी महिला
- फोटो : Youtube: Swaz media
Link Copied
सोशल मीडिया पर आए दिन खाने पीने के सामानों पर थूकने और उन्हें जूठा करने का वीडियो वायरल होता रहता है। अब इस बीच सोशल मीडिया पर मॉल में एक महिला का वीडियो वायरल हो रहा है जो कई सामानों को जूठा कर रही है। महिला की इस हरकत पर लोगों ने सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी जाहिर की है और उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, महिला का यह वीडियो अमेरिका के Nashville में एक मॉल का है जिसका वीडियो सामने आने के बाद बवाल मच गया है। वीडियो में दिख रहा है कि महिला एक चिप्स के पैकेट को खोलती है और फिर उसको खाकर सील पैक कर रख देती है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि वह खाने-पीने के सामानों को जूठा कर रही है। इतना ही नहीं उसने पीने वाले पानी को भी जूठा कर रख दिया। आईए जानते हैं क्या है पूरा मामला...
Trending Videos
2 of 4
मॉल में खाने-पीने के सामान को जूठा कर रही थी महिला
- फोटो : Youtube: Swaz media
मॉल में अजीबोगरीब हरकत करने वाली महिला एक मेकअप आर्टिस्ट है जिसका नाम लिब्बी बार्न्स है। कहा जा रहा है कि मेकअप आर्टिस्ट बार्न्स ने सोडा और कैंडी को भी जूठा कर दिया। यह पता नहीं चल पाया है कि लिब्बी बार्न्स की इस हरकत का वीडियो किसने बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 4
मॉल में खाने-पीने के सामान को जूठा कर रही थी महिला
- फोटो : Youtube: Swaz media
वीडियो देखने के बाद लग रहा है कि उसको अपनी इस हरकत से कोई फर्क नहीं पड़ रहा था, क्योंकि वह कैमरे पर मुस्कुराते हुए देखी जा सकती हैं। इस दौरान उनसे एक शख्स सवाल करता है कि क्या आप चोरी कर रही हैं, तो उसने जवाब दिया कि नहीं, मैं उन सामानों (जूठी की हुई चीजों) को खरीदने का प्लान कर रही हूं। तुम अपना काम करो।
4 of 4
मॉल में खाने-पीने के सामान को जूठा कर रही थी महिला
- फोटो : Youtube: Swaz media
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बार्न्स ने मॉल से जाने पहले उन सामानों के पैसे चुकाए। लेकिन महिला की इस हरकत का वीडियो वायरल होने के बाद हंगामा मच गया। लोगों ने महिला को गिरफ्तार करने की मांग की है। अब इस बीच स्टोर की तरफ से सफाई दी गई है। स्टोर ने कहा कि महिला ने जूठे सामानों को खुद ही खरीदा था और उसके पैसे भी दिए। स्टोर की तरफ से जांच के आदेश भी दिए गए हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।