हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
08 फरवरी: आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर
UP Election 2022 : पहले चरण में आज थमेगा चुनाव प्रचार, 10 को मतदान, भाजपा जारी करेगी संकल्प पत्र
प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के तहत पहले चरण का प्रचार मंगलवार शाम पांच बजे थम जाएगा। इसमें पश्चिमी यूपी के 11 जिलों मेरठ, गाजियाबाद, गौतमबुद्घनगर, हापुड़, बागपत, बुलंदशहर, मुजफ्फरनगर, शामली, अलीगढ़, मथुरा और आगरा की 58 सीटों पर 10 फरवरी को मतदान होना है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
UP Election 2022 : लखनऊ पहुंची ममता बनर्जी, अखिलेश ने किया स्वागत, आज सपा कार्यालय में करेंगे संयुक्त कांफ्रेस
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सोमवार को लखनऊ आ गई हैं। एयरपोर्ट पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उनका स्वागत किया। वह हजरतगंज के एक होटल में रुकी है। मंगलवार को सपा अध्यक्ष के साथ प्रेस कांफ्रेंस करेंगी और वर्चुअल रैली को भी संबोधित करेंगे। इसके बाद वाराणसी जाएंगी।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
Delhi Weather Forecast: दिल्ली में मौसम ने ली फिर करवट, आज छाए रहेंगे बादल हल्की बारिश की संभावना
राजधानी में मंगलवार से दो दिन के लिए मौसम करवट ले रहा है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता की वजह से बादल छाए रहने के साथ बारिश की संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में बादल छाए रहने के साथ रात तक हल्की बारिश की संभावना जताई है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
चिंता: कोरोना से ठीक होने के बाद फिर संक्रमित मिल रहे मरीज, मैक्स सहित चार बड़े अस्पतालों में सामने आए केस
महामारी की एक और लहर का पीक निकलने के बाद कोरोना संक्रमण को लेकर नए हालात सामने आने लगे हैं। एक तरफ संक्रमण से ठीक होने के चंद दिन बाद ही फिर से लोगों में वही लक्षण देखने को मिल रहे हैं।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
