{"_id":"62014636d98598564350a4a8","slug":"india-vs-west-indies-2nd-odi-photos-practice-session-rahul-dravid-bowling-kl-rahul-batting-mayank-agarwal-navdeep-saini","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IND vs WI Photos: दूसरे वनडे के लिए टीम में लौटे ये तीन दिग्गज, ट्रेनिंग सेशन में कोच द्रविड़ ने की गेंदबाजी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs WI Photos: दूसरे वनडे के लिए टीम में लौटे ये तीन दिग्गज, ट्रेनिंग सेशन में कोच द्रविड़ ने की गेंदबाजी
Mon, 07 Feb 2022 09:48 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Mon, 07 Feb 2022 09:48 PM IST
सार
उपकप्तान केएल राहुल की वापसी से कप्तान रोहित शर्मा की मुश्किलें बढ़ गई हैं। अब कप्तान और टीम मैनेजमेंट को यह सोचना है कि राहुल को किस पोजिशन पर खिलाना है।
विज्ञापन
केएल राहुल, मयंक अग्रवाल और राहुल द्रविड़
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वेस्टइंडीज के खिलाफ अहमदाबाद में खेले गए पहले वनडे में भारत ने छह विकेट से जीत हासिल की। अब टीम इंडिया बुधवार को दूसरा वनडे खेलना है। इसके लिए टीम ने तैयारी शुरू भी कर दी है। सोमवार को भारतीय खिलाड़ियों ने ट्रेनिंग सेशन में जमकर पसीना बहाया। इसी के साथ केएल राहुल, मयंक अग्रवाल और नवदीप सैनी भी टीम के साथ जुड़ गए हैं। ये तीनों खिलाड़ी टीम में तो थे, लेकिन क्वारैंटाइन थे। अब यह अगला वनडे खेलने को तैयार हैं।
राहुल द्रविड़
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके अलावा भारतीय कोच राहुल द्रविड़ ने ट्रेनिंग सेशन में स्पिन गेंदबाजी भी की। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने उनकी तस्वीर भी शेयर की है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है- अनिल कुंबले द्वारा पाकिस्तान के खिलाफ पारी में 10 विकेट लेने की 23वीं सालगिरह मनाते द्रविड़। कुंबले ने 23 साल पहले, यानि सात फरवरी, 1999 को पारी में 10 विकेट लिए थे।
अब तक विश्व क्रिकेट में सिर्फ तीन ही गेंदबाजों ने ऐसा किया है। कुंबले से पहले ऐसा इंग्लैंड के स्पिनर जिम लेकर ने 1956 में किया था। वहीं, न्यूजीलैंड के स्पिनर एजाज पटेल ने 2021 में भारत के खिलाफ मुंबई में पारी में 10 विकेट लिए थे।
अब तक विश्व क्रिकेट में सिर्फ तीन ही गेंदबाजों ने ऐसा किया है। कुंबले से पहले ऐसा इंग्लैंड के स्पिनर जिम लेकर ने 1956 में किया था। वहीं, न्यूजीलैंड के स्पिनर एजाज पटेल ने 2021 में भारत के खिलाफ मुंबई में पारी में 10 विकेट लिए थे।
🗓️ #OnThisDay in 1999#TeamIndia spin legend @anilkumble1074 set the stage on fire and became the first Indian to take all the 10 wickets in a Test innings. 🔥 👏
— BCCI (@BCCI) February 7, 2022
Let's relive that sensational performance 🎥 🔽 pic.twitter.com/qZW7zvB2mf
केएल राहुल
- फोटो : सोशल मीडिया
वहीं, उपकप्तान केएल राहुल की वापसी से कप्तान रोहित शर्मा की मुश्किलें बढ़ गई हैं। अब कप्तान और टीम मैनेजमेंट को यह सोचना है कि राहुल को किस पोजिशन पर खिलाना है। दक्षिण अफ्रीकी दौरे पर राहुल बतौर ओपनर फेल रहे थे। ऐसे में उन्हें चौथे नंबर पर आजमाया जा सकता है। वहीं, मयंक अग्रवाल रोहित के साथ ओपनिंग करते नजर आ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
मयंक अग्रवाल
- फोटो : सोशल मीडिया
ऐसे में ईशान किशन और दीपक हूडा को बेंच पर बैठना पड़ सकता है। अगर राहुल ओपनिंग उतरते हैं, तो मयंक को बाहर बैठना होगा। इसके बाद टीम मैनेजमेंट को यह सोचना होगा कि हूडा और ईशान में से किसे मौका दिया जाए। हालांकि, हूडा स्पिनर हैं, इसलिए उन्हें तरजीह दी जा सकती है।
विज्ञापन
नवदीप सैनी
- फोटो : सोशल मीडिया
शिखर धवन और श्रेयस अय्यर कोरोना होने के बाद से अब तक आइसोलेशन से बाहर नहीं आए हैं। वहीं, ऋतुराज भी आइसोलेशन में ही हैं। विराट कोहली, ऋषभ पंत और सूर्यकुमार का खेलना तय है। वहीं, वॉशिंगटन सुंदर और युजवेंद्र चहल ने पिछले मैच में अच्छी गेंदबाजी की थी। ऐसे में उन्हें एक बार फिर मौका दिया जा सकता है। तेज गेंदबाजी में बदलाव किए जा सकते हैं।
शार्दुल की जगह दीपक चाहर को मौका दिया जा सकता है। भारतीय टीम सीरीज का आखिरी मैच 11 फरवरी को खेलेगी। इसके बाद दोनों टीमें तीन मैचों की टी-20 सीरीज भी खेलेगी। सभी मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले जाएंगे। यह सीरीज दर्शकों के बिना खेली जा रही है।
शार्दुल की जगह दीपक चाहर को मौका दिया जा सकता है। भारतीय टीम सीरीज का आखिरी मैच 11 फरवरी को खेलेगी। इसके बाद दोनों टीमें तीन मैचों की टी-20 सीरीज भी खेलेगी। सभी मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले जाएंगे। यह सीरीज दर्शकों के बिना खेली जा रही है।