हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
01 जून : आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Unlock: आज से कई राज्यों में अनलॉक की प्रक्रिया शुरू, जानिए क्या खुला रहेगा, क्या बंद
कोरोना वायरस के मामलों में कमी के साथ ही कई राज्यों में अब ढील देना शुरू कर दिया है। दिल्ली, यूपी, मध्यप्रदेश, हरियाणा आदि राज्यों में कोरोना के मामलों में काफी तेजी से कमी आई है। मामले बढ़ने के बाद विभिन्न राज्यों में लगाए गए लॉकडाउन के बाद अब अनलॉक की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
जरूरी खबर: आज से बदलेंगे गैस सिलिंडर और हवाई सफर सहित ये पांच नियम
एक जून 2021 से भारत में पांच बड़े बदलाव होने जा रहे हैं। इन बदलावों का आपकी जिंदगी पर सीधा असर पड़ेगा। एक ओर जहां इन नए नियमों से आपको राहत मिलेगी, वहीं दूसरी ओर अगर आपने कुछ बातों का ध्यान नहीं रखा, तो आपको आर्थिक नुकसान भी हो सकता है। इसलिए इनके बारे में जानना आपके लिए आवश्यक है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
देश के 26 राज्यों में ब्लैक फंगस
कोरोना महामारी के साथ देश के 26 राज्यों में ब्लैक फंगस की भी दस्तक हो चुकी है। ब्लैक फंगस के मरीजों के इलाज के लिए केंद्र सरकार ने एम्फोटेरिसिन-बी इंजेक्शन की 30,100 वॉयल आवंटित की है। हालांकि ये वॉयल के कुल मांग का दस फीसदी भी नहीं है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
एलोपैथी विवाद: बाबा रामदेव के खिलाफ आज देश भर में डॉक्टरों का प्रदर्शन
एलोपैथी चिकित्सा को लेकर बाबा रामदेव के साथ डॉक्टरों का विवाद बढ़ता ही जा रहा है। स्थिति यह है कि मंगलवार यानी आज बाबा रामदेव के खिलाफ देश भर में डॉक्टरों का प्रदर्शन होगा। कोरोना महामारी के बीच इस विवाद ने सरकारों को भी चिंता में डाल दिया है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...