सब्सक्राइब करें

Hindi News Headlines: आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Fri, 29 Oct 2021 06:48 AM IST
विज्ञापन
Hindi News Headlines 29 October Today: Important and big news stories of 29 October updates on Amar Ujala
दिन की प्रमुख खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...

Trending Videos
Hindi News Headlines 29 October Today: Important and big news stories of 29 October updates on Amar Ujala
आर्यन खान - फोटो : ANI

क्रूज ड्रग्स पार्टी केस : आज आएगा कोर्ट का विस्तृत फैसला, आर्यन खान को इन शर्तों पर मिली है जमानत
अभिनेता शाहरुख खान व उनकी पत्नी गौरी खान की ‘मन्नत’ आखिर 24 दिन बाद बृहस्पतिवार को पूरी हो गई। मुंबई क्रूज ड्रग्स पार्टी मामले में गिरफ्तार बेटे आर्यन खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से जमानत मिल गई। विस्तृत फैसला शुक्रवार को आएगा, तब तक उसे जेल में ही रहना होगा। आर्यन के साथ अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धमेचा को भी कोर्ट ने जमानत दे दी।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन
Hindi News Headlines 29 October Today: Important and big news stories of 29 October updates on Amar Ujala
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI

पीएम मोदी पांच दिवसीय विदेश दौरे पर रवाना, इटली में जी-20 शिखर बैठक में लेंगे भाग
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने पांच दिवसीय विदेश यात्रा पर गुरुवार देर रात दिल्ली से रवाना हुए। इस दौरान वे इटली में आयोजित जी-20 शिखर बैठक में भाग लेंगे, जहां वह अन्य जी-20 नेताओं के साथ महामारी, सतत विकास और जलवायु परिवर्तन से वैश्विक आर्थिक और स्वास्थ्य सुधार पर चर्चा में शामिल होंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

Hindi News Headlines 29 October Today: Important and big news stories of 29 October updates on Amar Ujala
गृहमंत्री अमित शाह - फोटो : अमर उजाला

आज लखनऊ में अमित शाह : भाजपा के चुनावी अभियान का करेंगे आगाज
गृहमंत्री अमित शाह शुक्रवार को लखनऊ में विधानसभा चुनाव में भाजपा के चुनावी अभियान का आगाज करेंगे। वृंदावन योजना स्थित डिफेंस एक्सपो मैदान में शाह अवध क्षेत्र के शक्ति प्रभारियों और संयोजकों को बूथ जीत का मंत्र देंगे। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Hindi News Headlines 29 October Today: Important and big news stories of 29 October updates on Amar Ujala
वायु प्रदूषण - फोटो : अमर उजाला

प्रदूषण: दिल्ली-एनसीआर में बिगड़ा हवा का स्तर, आज और खराब होंगे हालात
दिल्ली-एनसीआर में पराली समेत अन्य तत्व लगातार हवा की गुणवत्ता को बिगाड़ रहे हैं। बीते 24 घंटे में दिल्ली की हवा में 36 अंकों की बढ़ोतरी के साथ औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 268 दर्ज किया गया। इससे एक दिन पहले यह 232 दर्ज किया गया था।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed