हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
8 जुलाई : आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुखद : हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का निधन, आईजीएमसी शिमला में थे उपचाराधीन
हिमाचल प्रदेश के छह बार मुख्यमंत्री व पूर्व केंद्रीय मंत्री वीरभद्र सिंह का आज तड़के निधन हो गया है। जानकारी के अनुसार वीरभद्र का निधन सुबह 3.40 बजे हुआ। दोबारा कोरोना पॉजिटिव आने के बाद से वह शिमला के आईजीएमसी में उपचाराधीन थे।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
बढ़ सकता है खतरा: देशभर के 174 जिलों में मिले कोरोना के नए घातक स्वरूप
कोरोना की तीसरी लहर की आशंकाओं के बीच राजधानी दिल्ली समेत, पंजाब, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, केरल और गुजरात में कोरोना के गंभीर स्वरूपों का पता चला है जो कोरोना के संक्रमण की रफ्तार को बढ़ा सकते हैं।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
Petrol Diesel Price: आज फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए अपने शहर की कीमतें
सरकारी तेल कंपनियों की ओर से आज भी पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी हुई है। आज डीजल की कीमत 9 पैसे बढ़ी हैं जबकि पेट्रोल की कीमत 35 पैसे तक बढ़ी है। इसी के साथ दिल्ली में भी पेट्रोल की कीमत 100 रुपये पार हो गई है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
जम्मू-कश्मीर : कुलगाम में आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़, 24 घंटे में पांच दहशतगर्द ढेर
कुलगाम में दो आतंकियों को ढेर करने के साथ ही पिछले 24 घंटे में कुल मिलाकर पांच दहशतगर्दों का खात्मा किया जा चुका है। समाचार एएनआई के अनुसार कश्मीर के आईजीपी विजय कुमार ने बताया कि बीते 24 घंटे में कश्मीर में 5 आतंकियों को मार गिराया गया है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

कमेंट
कमेंट X