{"_id":"638ce7c5ae97f37af571cccf","slug":"how-to-vote-without-a-voter-id-card-in-gujarat-election-phase-2","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Gujarat Chunav: वोटर आईडी कार्ड नहीं है फिर भी आप कर सकते हैं मतदान, इनमें से एक दस्तावेज की होगी जरूरत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Gujarat Chunav: वोटर आईडी कार्ड नहीं है फिर भी आप कर सकते हैं मतदान, इनमें से एक दस्तावेज की होगी जरूरत
Mon, 05 Dec 2022 06:56 AM IST
हिमांशु मिश्रा
इलेक्शन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
इलेक्शन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: हिमांशु मिश्रा
Updated Mon, 05 Dec 2022 06:56 AM IST
सार
अगर आपके पास वोटर आईडी कार्ड नहीं है तो भी आप वोट डाल सकते हैं। हालांकि, इसके लिए आपका नाम वोटर लिस्ट में होना जरूरी है। बगैर वोटर आईडी कार्ड के कैसे आप वोट कर सकेंगे? आइए समझते हैं...
विज्ञापन
गुजरात विधानसभा चुनाव 2022
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुजरात के 14 जिलों की 93 सीटों पर आज दूसरे चरण का मतदान है। जिन जिलों में मतदान होना है, उनमें बनासकांठा, पाटन, मेहसाणा, साबरकांठा, अरावली, गांधीनगर, अहमदाबाद, आणंद, खेड़ा, महिसागर, पंच महल, दाहोद, वडोदरा और छोटा उदयपुर शामिल हैं। मतदान की प्रकिया सुबह आठ बजे से शुरू होकर शाम पांच बजे तक चलेगी।
पहले जान लीजिए किन लोगों को वोट डालने का अधिकार है?
ऐसे सभी नागरिक वोट डाल सकेंगे जिनका नाम वोटर लिस्ट में होगा। वोटर लिस्ट में नाम होने पर आप अगर वोटर आईडी कार्ड के बगैर भी वोट डाल सकेंगे। हालांकि, इसके लिए चुनाव आयोग की तरफ से निर्धारित 12 तरह के दस्तावेजों में से किसी एक का आपके पास होना अनिवार्य है।

वोटर आईडी नहीं होने पर क्या दस्तावेज दिखाने पर वोट डाल सकते हैं?
1. पासपोर्ट
2. ड्राइविंग लाइसेंस
3. अगर आप केंद्र या राज्य सरकार के कर्मचारी हैं या फिर, PSUs और पब्लिक लिमिटेड कंपनी में काम कर रहे हैं तो कंपनी की फोटो आईडी के आधार पर भी मतदान किया जा सकता है।
4. PAN कार्ड
5. आधार कार्ड
6. पोस्ट ऑफिस और बैंक द्वारा जारी पासबुक।
7. मनरेगा जॉब कार्ड।
8. श्रम मंत्रालय द्वारा जारी किया गया हेल्थ इंश्योरेंस कार्ड।
9. पेंशन कार्ड जिसपर आपकी फोटो लगी हो और अटेस्टेड हो।
10. नेशनल पॉपुलेशन रजिस्टर (NPR) द्वारा जारी स्मार्ट कार्ड।
11. MPs/MLAs/MLCs की तरफ से जारी आधिकारिक पहचानपत्र।
12. सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की ओर से जारी विशिष्ट विकलांगता आईडी (UDID) कार्ड।
(इन सभी में से कोई एक पहचान पत्र दिखाने पर आप वोट दे सकेंगे।)

मतदाता सूची में कैसे अपना नाम देख सकते हैं?
मतदाता अपने नाम और पोलिंग बूथ की जानकारी वोटर हेल्पलाइन एप (Voter Helpline App) या फिर नेशनल वोटर्स सर्विस पोर्टल (NVSP) पर देख सकते हैं।
मतदाता अपने नाम और पोलिंग बूथ की जानकारी वोटर हेल्पलाइन एप (Voter Helpline App) या फिर नेशनल वोटर्स सर्विस पोर्टल (NVSP) पर देख सकते हैं।