सब्सक्राइब करें

इबारत 2018 : देश-दुनिया पर प्रभाव डालने वाली वो घटनाएं जो अलग मुकाम छोड़ गईं

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Gaurav Pandey Updated Wed, 26 Dec 2018 06:56 AM IST
विज्ञापन
Ibarat 2018 : News of 2018 which impacted the country and world

साल 2018 अब चंद दिनों का मेहमान है। हम आपके लिए लाए हैं, इस साल हुईं वह घटनाएं जिन्होंने देश-दुनिया पर खासा प्रभाव डाला। भारत में इसरो की उपलब्धियों से लेकर डोनाल्ड ट्रंप और किम जोंग उन की मुलाकात तक... पढ़िए साल 2018 की कुछ खास खबरें...

Trending Videos

सर्वोच्च न्यायालय के 4 जजों ने प्रेस कांफ्रेंस कर बताया, लोकतंत्र खतरे में है

Ibarat 2018 : News of 2018 which impacted the country and world

12 जनवरी, 2018 को नई दिल्ली में तुगलक रोड पर बंगला नंबर चार में सुप्रीम कोर्ट के चार जज जे. चेलेश्वर, रंजन गोगोई, मदन बी. लोकुर और कुरियन जोसफ जनता के बीच आए और मीडिया के सामने सात पेज का पत्र मुख्य न्यायाधीश दीपक मिश्रा के नाम जारी किया। यह अभूतपूर्व घटना थी। सर्वोच्च न्यायालय के चार वरिष्ठ न्यायाधीश जनता के बीच खुद मीडिया से मिलने आए। 

जजों ने यह प्रेस कांफ्रेंस खासतौर पर विशेष सीबीआई अदालत के जज बीएच लोया की मौत के मामले की सुनवाई में मुख्य न्यायाधीश के रोस्टर चयन पर सवाल खड़े करने के लिए की थी। साथ ही जजों ने यह चिंता भी जाहिर की, कि देश में अगर न्यायपालिका निष्पक्ष नहीं रहेगी तो लोकतंत्र जीवित नहीं रहेगा। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जजों ने सुप्रीम कोर्ट की कार्यप्रणाली को लेकर सवाल उठाए। 

जस्टिस चेलमेश्वर ने कहा कि वे मजबूर होकर मीडिया के सामने आए हैं। हालांकि सर्वोच्च न्यायालय जैसी गरिमामयी संस्था का इस तरह के मसलों को जनता के बीच लाना हैरान करता है। यकीनन यह सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीशों का साहस कदम था।  जस्टिस चेलेश्वर ने इस मौके पर कहा था, 'मजबूर होकर मीडिया के सामने आए हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन

बॉलीवुड से राजनीति तक मीटू पर महाभारत, एमजे अकबर का इस्तीफा

Ibarat 2018 : News of 2018 which impacted the country and world

पिछले वर्ष हॉलीवुड अभिनेत्री एलिसा मिलानो द्वारा कार्यस्थल पर महिलाओं के शोषण और दमन के खिलाफ जो आवाज उठाई उसका नाम मीटू कैंपेन दिया गया। भारत में मीटू की चर्चा अभिनेत्री तनुश्री दत्ता द्वारा अभिनेता नाना पाटेकर पर लगाए आरोपों से शुरू हुई। बॉलीवुड के बाद मीटू का असर राजनीति और खेल सहित समाज के तमाम हिस्सों तक पहुंचा। केंद्र सरकार में राज्यमंत्री रहे एमजे अकबर को पत्रकार प्रिया रमानी सहित कई महिलाओं द्वारा आरोप लगाने के बाद इस्तीफा देना पड़ा। भारत में इस अभियान की यह सबसे बड़ी कामयाबी मानी गई।

दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा 'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी' का अनावरण

Ibarat 2018 : News of 2018 which impacted the country and world

नर्मदा नदी के साधु बेट टापू पर बना देश के पहले गृह मंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल का स्मारक 'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी' देश के लिए गौरव की बात है। यह सरदार पटेल के अद्वितीय साहस का प्रतीक है, जिसकी बदौलत बिना खून-खराबे टुकड़ों में बंटा देश एकजुट हुआ।

2013 में इस प्रतिमा का निर्माण कार्य प्रारंभ हुआ था। 182 मीटर ऊंची सरदार पटेल की यह प्रतिमा दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा है। आधार सहित इसकी कुल ऊंचाई 240 मीटर (790 फीट) है। यह प्रतिमा अमेरिका के स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी से भी ऊंची है।

स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी के निर्माण में 2979 करोड़ रुपये खर्च हुए, जिसमें से अधिकांश पैसा गुजरात सरकार ने दिया है। इसे लार्सन एंड टर्बो व सरदार सरोवर नर्मदा निगम लिमिटेड ने मिलकर तैयार किया है। प्रतिमा के निर्माण में करीब 24000 टन स्टील का इस्तेमाल किया गया है। 18 हजार 500 टन स्टील नींव में और 6 हजार 500 टन स्टील मूर्ति के ढांचे में इस्तेमाल किया गया है।

विज्ञापन

सूरज की आंखों में झांकेंगा 'पार्कर', सूर्य के सबसे करीब पहुंचने वाली मानव निर्मित वस्तु

Ibarat 2018 : News of 2018 which impacted the country and world

जिज्ञासा और साहस का नतीजा है कि 13 अगस्त, 2018 को नासा द्वारा लांच किया गया अंतरिक्ष यान पार्कर सोलर प्रोब सात साल तक सूरज का चक्कर लगाते हुए उसका अध्ययन करेगा। यह यान सूर्य की बाह्य परत कोरोना के पास रहेगा। कोरोना का तापमान करीब 10 लाख डिग्री सेल्सियस होता है। नासा के इस अभियान का उद्देश्य कोरोना के पृथ्वी की सतह पर पड़ने वाले प्रभाव का अध्ययन करना है।

इस मिशन का नाम युजीन पार्कर के नाम पर रखा गया है। 60 वर्ष पहले पार्कर के इस शोध को ‘एस्ट्रोफिजिकल जर्नल’ में छापने से मना कर दिया गया। बाद में जर्नल के सीनियर एडिटर सुब्रह्मण्यन चंद्रशेखर के दखल पर यह शोध पत्र छपा। इस मिशन से संचार, मौसम व तमाम दूसरे शोधों में मदद मिलेगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed