फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

19 नवंबर: आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर

Thu, 19 Nov 2020 07:19 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Thu, 19 Nov 2020 07:19 AM IST
विज्ञापन
Important and big news stories of 19th November updates on Amar Ujala
Big News - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...

Important and big news stories of 19th November updates on Amar Ujala
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो) - फोटो : twitter@ANI

प्रधानमंत्री मोदी आज बंगलूरू प्रौद्योगिकी शिखर सम्मेलन 2020 का करेंगे उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बंगलूरू प्रौद्योगिकी शिखर सम्मेलन का शुभारंभ करेंगे। यह सम्मेलन 19 नवंबर से 21 नवंबर तक चलेगा। इस बात की जानकारी प्रधानमंत्री कार्यालय ने बुधवार को दी। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...

Important and big news stories of 19th November updates on Amar Ujala
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा - फोटो : Twitter/@BJP4India

भाजपा के राज्य प्रभारियों के साथ आज बैठक करेंगे पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा गुरुवार को पार्टी की ओर से नियुक्त विभिन्न राज्यों के केंद्रीय प्रभारियों के साथ बैठक करेंगे। पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस बैठक के दौरान वह अगले साल होने वाले विभिन्न राज्यों के विधानसभा चुनावों के मद्देनजर संगठन को मजबूत करने को लेकर चर्चा करेंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन
Important and big news stories of 19th November updates on Amar Ujala
अरविंद केजरीवाल - फोटो : एएनआई

दिल्ली में रिकॉर्ड 131 मौतें, 7486 संक्रमित, केजरीवाल ने आज बुलाई सर्वदलीय बैठक
राजधानी में कोरोना संक्रमण से पहली बार एक दिन में 131 लोगों की मौत दर्ज हुई हैं, जबकि 7486 नए मरीज मिले हैं। थोड़ी राहत की खबर यह है कि 6901 लोगों ने संक्रमण को मात दी। हालात के मद्देनजर दिल्ली की सीएम केजरीवाल ने आज सर्वदलीय बैठक बुलाई है। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Important and big news stories of 19th November updates on Amar Ujala
बदरीनाथ - फोटो : अमर उजाला

Char Dham Yatra 2020: आज दोपहर बंद होंगे बदरीनाथ धाम के कपाट
बदरीनाथ धाम के कपाट बृहस्पतिवार को शीतकाल के लिए बंद हो जाएंगे। देवस्थानम बोर्ड के मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि कपाट बंद होने की प्रक्रिया दोपहर डेढ़ बजे से शुरू होगी, जिसके बाद दोपहर 3:35 पर मंदिर के कपाट बंद कर दिए जाएंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed