फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जश्न-ए-आजादी: लालकिले से लेकर देश के कोने-कोने तक, स्वतंत्रता दिवस की धूम; देखें गौरवान्वित करने वाली तस्वीरें

Fri, 15 Aug 2025 12:07 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: नितिन गौतम Updated Fri, 15 Aug 2025 12:07 PM IST
सार

देश की आजादी के उत्सव में हर देशवासी आज देशप्रेम से ओत-प्रोत है। देश की हर गली हर मोहल्ले में आजादी का जश्न मनाया जा रहा है और आजादी के लिए प्राण न्योछावर करने वाले क्रांतिकारियों के प्रति देश अपनी कृतज्ञता जता रहा है। आइए देखते हैं आजादी के जश्न की मनमोहक तस्वीरें...

विज्ञापन
independence day photos pm modi flag hoisting from red fort youth celebration
पीएम मोदी - फोटो : एक्स/ नरेंद्र मोदी

भारत आज अपना 79वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार 12वीं बार लालकिले पर ध्वजारोहण किया। उन्होंने लालकिले की प्राचीर से देश को संबोधित करते हुए देश के सामने भविष्य का खाका खींचा और अतीत की कमियों का भी जिक्र किया। पीएम मोदी ने अपने संबोधन में ऑपरेशन सिंदूर, आत्मनिर्भर भारत, जीएसटी में बदलाव, सेमीकंडक्टर समेत तमाम मुद्दों का जिक्र किया।

independence day photos pm modi flag hoisting from red fort youth celebration
पीएम मोदी ने सलामी ली - फोटो : पीटीआई
लालकिले पर ध्वजारोहण के पहले पीएम मोदी ने सलामी ली। 
independence day photos pm modi flag hoisting from red fort youth celebration
स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में मौजूद केंद्रीय मंत्री और अन्य गणमान्य लोग - फोटो : पीटीआई
स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में अमित शाह, राजनाथ सिंह समेत कई केंद्रीय मंत्री और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
independence day photos pm modi flag hoisting from red fort youth celebration
आजादी के जश्न में शामिल एक बच्ची - फोटो : पीटीआई
देश आज आजादी के जश्न में ओत-प्रोत है। बच्चे, बूढ़े हों या जवान सभी लोग अपने-अपने तरीके से देश की आजादी का उत्सव मना रहे हैं। ऐसे ही एक बच्ची राष्ट्रीय ध्वज लहराते हुए कैमरे में कैद हुई। 
विज्ञापन
independence day photos pm modi flag hoisting from red fort youth celebration
पीएम मोदी - फोटो : पीटीआई
राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देते पीएम मोदी। पीएम मोदी ने स्वतंत्रता दिवस पर कहा 'सरकार फाइलों में नहीं होनी चाहिए। सरकार लोगों की लाइफ में होनी चाहिए। कुछ लोगों को लगता है कि सरकार की योजनाएं तो पहले भी आती थीं, लेकिन हम सरकार की योजना को जमीन पर लाते हैं। कोई हकदार छूटे नहीं और सरकार उनके घर तक जाए, ऐसी हमारी कोशिश रहे। जनधन अकाउंट से आम व्यक्ति को यह विश्वास मिला था कि बैंक के दरवाजे हमारे लिए बंद नहीं हैं और मैं भी बैंक जा सकता हूं। आयुष्मान भारत के जरिए जब हम वरिष्ठ नागरिकों के आरोग्य की चिंता करते हैं। आज पीएम आवास के जरिए चार करोड़ लोगों को घर मिलना उनका सपना पूरा होने जैसा है। रेहड़ी-पटरी वालों के लिए पीएम स्वनिधि योजना हर व्यक्ति की चिंता की योजना है। जमीन से उतरी हुई योजनाएं देश के लोगों के जीवन में बदलाव लाने का सशक्त माध्यम बन जाती हैं।' 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed