फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Indira Gandhi Birthday: जब इंदिरा गांधी के एक फैसले से बदल गई देश की पूरी बैंकिंग व्यवस्था

Thu, 19 Nov 2020 09:11 AM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनवर अंसारी Updated Thu, 19 Nov 2020 09:11 AM IST
विज्ञापन
Indira Gandhi Birth Anniversary 2020: When Indira Gandhi Decision changed Banking system of India
इंदिरा गांधी (फाइल फोटो)

आज देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का जन्मदिन है। आज से 103 साल पहले 19 नवंबर को ही उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में इंदिरा का जन्म हुआ था। इंदिरा गांधी भारत की पहली और एकमात्र महिला प्रधानमंत्री रही हैं। जनवरी 1966 से लेकर मार्च 1977 तक और फिर जनवरी 1980 से लेकर अक्तूबर 1984 (जब इंदिरा की हत्या हुई) तक देश की प्रधानमंत्री रहीं।





इंदिरा और आपातकाल के बारे में तो पूरा देश जानता है। आज उनके जन्मदिवस के मौके पर हम आपको इंदिरा के उस एक फैसले के बारे में बता रहे हैं, जिसने पूरे भारत की बैंकिंग व्यवस्था ही बदल दी। आगे की स्लाइड्स में पढ़ें।

Indira Gandhi Birth Anniversary 2020: When Indira Gandhi Decision changed Banking system of India
संजय गांधी के साथ इंदिरा (फाइल फोटो)

आज से करीब 51 साल पहले.. 19 जुलाई 1969  तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के एक फैसले ने देश की पूरी बैंकिंग प्रणाली बदल दी थी। जब इंदिरा गांधी ने 14 बड़े निजी बैंकों का राष्ट्रीयकरण किया था। आज भी वह फैसला बैंकों को प्रभावित कर रहा है।

क्या होता है राष्ट्रीयकरण? इंदिरा ने क्यों लिया था ये फैसला? बैंकों के राष्ट्रीयकरण से देश पर क्या हुआ असर? इन सवालों के जवाब आगे की स्लाइड्स में पढ़ें।

Indira Gandhi Birth Anniversary 2020: When Indira Gandhi Decision changed Banking system of India
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : PTI

राष्ट्रीयकरण को सरल भाषा में सरकारीकरण भी कह सकते हैं। जब किसी संस्था या व्यापारिक इकाई का स्वामित्व सरकार के अधीन होता है, तो उसे राष्ट्रीयकृत संस्था या इकाई कहा जाता है। ऐसी संस्थाओं पर सरकार का स्वामित्व तब ही माना जाता है जब उसकी पूंजी का न्यूनतम 51 फीसदी हिस्सा सरकार के पास हो।

आगे पढ़ें.. भारत में कब-कब हुआ बैंकों का राष्ट्रीयकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
Indira Gandhi Birth Anniversary 2020: When Indira Gandhi Decision changed Banking system of India
पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी - फोटो : Social media
  • भारत में सबसे पहला राष्ट्रीयकृत बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) था। इसका राष्ट्रीयकरण 1955 में ही कर दिया गया था। 
  • फिर 1958 में एसबीआई के सहयोगी बैंकों को भी राष्ट्रीयकृत कर दिया गया।
  • सबसे बड़े पैमाने पर बैंकों का राष्ट्रीयकरण 1969 में इंदिरा गांधी ने किया। 14 बड़े बैंकों का एक साथ राष्ट्रीयकरण हुआ।
  • इसके बाद 1980 में राष्ट्रीयकरण का दौर चला। जब सात बैंकों को राष्ट्रीयकृत किया गया।

आगे पढ़ें.. किन 14 बैंकों का राष्ट्रीयकरण किया था इंदिरा ने

विज्ञापन
Indira Gandhi Birth Anniversary 2020: When Indira Gandhi Decision changed Banking system of India
indira gandhi - फोटो : twitter
  1. बैंक ऑफ इंडिया
  2. पंजाब नेशनल बैंक
  3. सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया
  4. इंडियन बैंक
  5. बैंक ऑफ बड़ौदा
  6. देना बैंक
  7. यूको बैंक
  8. सिंडिकेट बैंक
  9. केनरा बैंक
  10. इलाहाबाद बैंक
  11. यूनाइटेड बैंक
  12. यूनियन बैंक ऑफ इंडिया
  13. इंडियन ओवरसीज बैंक
  14. बैंक ऑफ महाराष्ट्र

इंदिरा ने क्यों लिया था ये बड़ा फैसला, आगे पढ़ें

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed