कोरोना वायरस महामारी की वजह से इस साल अंतरराष्ट्रीय योग दिवस घरों में रहकर ही मनाया जा रहा है। छठे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक वीडियो संदेश में लोगों से अपील की कि वे कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर इस बार यह दिवस अपने घरों में ही मनाएं। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल समेत देश के कई नेताओं ने भी घरों पर ही योग किया।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: राष्ट्रपति से लेकर राज्यों के सीएम ने ऐसे किया योग, देखें तस्वीरें
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की बधाई दी है। राष्ट्रपति ने ट्वीट किया कि सब को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की बधाई! प्राचीन योग विज्ञान मानवता को भारत का अमूल्य उपहार है।
उन्होंने कहा, मुझे प्रसन्नता है कि अधिकाधिक लोग योग को जीवन में अपना रहे हैं। संघर्ष व तनाव के बीच, विशेष रूप से कोविड-19 के इस दौर में, शरीर को स्वस्थ व मन को शांत रखने में योगाभ्यास सहायक सिद्ध होगा।
Delhi: BJP National President Jagat Prakash Nadda performs yoga at his residence on #InternationalYogaDay today. pic.twitter.com/NrGNAXiNsa
— ANI (@ANI) June 21, 2020