Hindi News
›
Photo Gallery
›
India News
›
ISRO Chief Designate V Narayanan PM Modi vision developed india 2047 students need to work hard
{"_id":"6783e8117d0b45020c062009","slug":"isro-chief-designate-v-narayanan-pm-modi-vision-developed-india-2047-students-need-to-work-hard-2025-01-12","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ISRO: पीएम मोदी के '2047 तक विकसित भारत' विजन के लिए छात्र कड़ी मेहनत करें; नवनियुक्त चीफ नारायणन ने की अपील","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
ISRO: पीएम मोदी के '2047 तक विकसित भारत' विजन के लिए छात्र कड़ी मेहनत करें; नवनियुक्त चीफ नारायणन ने की अपील
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: ज्योति भास्कर
Updated Sun, 12 Jan 2025 09:34 PM IST
सार
नवनियुक्त इसरो प्रमुख वी नारायणन ने छात्रों से शिक्षा के साथ-साथ समग्र व्यक्तित्व विकास पर ध्यान देने की अपील की है। उन्होंने कहा कि छात्रों को 'मूल्य' और 'बौद्धिकता आधारित' शिक्षा प्रणाली दोनों अपनाने चाहिए।
विज्ञापन
1 of 4
इसरो प्रमुख वी नारायणन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) अध्यक्ष का पदभार संभालने से पहले इसरो के नवनियुक्त प्रमुख वी नारायणन ने छात्रों से अधिक अंक हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत करने की अपील की। उन्होंने व्यक्तित्व के समग्र विकास पर भी जोर दिया। उन्होंने पीएम मोदी के विजन का जिक्र करते हुए कहा कि 2047 तक देश को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए छात्रों को कड़ी मेहनत करनी चाहिए। देश और यहां के लोगों के विकास के लिए मिलकर काम करना चाहिए।
2 of 4
इसरो प्रमुख वी नारायणन
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा, छात्रों को सबसे पहले यह सीखना चाहिए कि कैसे पढ़ना है। छोटी उम्र में... जो चाहें पढ़ सकते हैं। छात्रों को 'मूल्य' और 'बौद्धिकता' आधारित दो शिक्षा प्रणालियों को अपनाना चाहिए। अपने अनुभव का जिक्र करते हुए भावी इसरो प्रमुख ने कहा, साधारण पृष्ठभूमि के बावजूद उनके माता-पिता ने सब कुछ पढ़ने का अवसर दिया... पूरा समर्थन किया। शादी के बाद, मुझे अपने परिवार और बच्चों से बहुत समर्थन मिला।
3 of 4
इसरो प्रमुख वी नारायणन
- फोटो : अमर उजाला
अंतरिक्ष विज्ञानी नारायणन ने कहा, प्रधानमंत्री का विजन 2047 तक देश को एक विकसित राष्ट्र में बदलना है। छात्रों को कड़ी मेहनत कर देश और उसके लोगों के विकास के लिए काम करना चाहिए। बकौल नारायणन, 'अतीत में देश की इस अंतरिक्ष एजेंसी का नेतृत्व विक्रम साराभाई, सतीश धवन, देश के पहले उपग्रह निदेशक यूआर राव और कस्तूरी रंगन, माधवन नायर, के राधा कृष्णन और वर्तमान अध्यक्ष एस सोमनाथ जैसे कई प्रतिष्ठित वैज्ञानिक कर चुके हैं। उन्होंने कहा, अब मुझे इस महान संगठन का नेतृत्व करने के लिए चुना गया है। नारायणन ने कहा, नियुक्ति के लिए भगवान और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
इसरो प्रमुख वी नारायणन
- फोटो : अमर उजाला
नारायणन ने कहा, इसरो में उनके सहकर्मी हमेशा इस दृष्टिकोण के साथ काम करते हैं कि वे देश और उसके लोगों के कल्याण के लिए काम करें। उन्होंने कहा, 'हम सभी मानते हैं कि संगठन (इसरो) और देश व्यक्ति से ऊपर हैं। यहां हर कोई बहुत मेहनत कर रहा है।'
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।