फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bihar: कौन हैं बिहार सरकार की बैठक में दिखे लालू के दामाद, क्या करते हैं राजद प्रमुख की सातों बेटियों के पति?

Sun, 21 Aug 2022 02:37 PM IST
हिमांशु मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Sun, 21 Aug 2022 02:37 PM IST
सार

मंत्री बनने के बाद तेज प्रताप ने प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड की बैठक की। इसमें लालू के दामाद शैलेश कुमार भी दिखे। भाजपा ने इसको लेकर सरकार पर निशाना साधा। कहा कि पूरी बिहार सरकार को अब एक परिवार ही चला रहा है। 

विज्ञापन
Know about the family and son in law's of lalu prasad yadav
लालू का कुनबा - फोटो : अमर उजाला
बिहार में लालू प्रसाद यादव का परिवार एक बार फिर चर्चा में है। कारण लालू के बड़े बेटे तेज प्रताप हैं। तेज प्रताप को बिहार सरकार में पर्यावरण एवं वन मंत्री बनाया गया है। मंत्री बनने के बाद तेज प्रताप ने प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड की बैठक की। बैठक में लालू के दामाद शैलेश कुमार भी दिखे। भाजपा ने इसको लेकर सरकार पर निशाना साधा। कहा कि पूरी बिहार सरकार को अब एक परिवार ही चला रहा है। 


ऐसे में आज हम आपको लालू के परिवार के बारे में बताएंगे। ये भी बताएंगे कि तेज प्रताप की बैठक में शामिल होने वाले शैलेश कुमार कौन हैं? क्या करते हैं? आइए जानते हैं...

 
Know about the family and son in law's of lalu prasad yadav
लालू प्रसाद यादव का परिवार - फोटो : अमर उजाला
पहले लालू के परिवार के बारे में जान लीजिए
राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव का जन्म बिहार के गोपालगंज जिले में हुआ था। पिता का नाम कुंदन राय और माता के नाम मरछिया देवी था। लालू प्रसाद यादव कुल सात भाई-बहन थे। लालू के साथ-साथ पत्नी राबड़ी देवी भी बिहार की मुख्यमंत्री रह चुकी हैं। लालू प्रसाद यादव की सात बेटियां और दो बेटे हैं। बेटों का नाम तेजस्वी यादव और तेज प्रताप यादव है। वहीं, बेटियों में मीसा भारती, रोहिणी आचार्य, चंदा सिंह, रागिनी यादव, हेमा, अनुष्का और लक्ष्मी हैं। 

ये भी पढ़ें : JNU में कंडोम से लेकर पांच लोगों को मारने तक, भाजपा नेता ज्ञानदेव आहूजा के वे बयान जिनपर मचा बवाल
Know about the family and son in law's of lalu prasad yadav
मीसा भारती, पति शैलेश कुमार और बच्चे। - फोटो : अमर उजाला
अब सातों दामादों को जान लीजिए

1. शैलेश कुमार: लालू और राबड़ी देवी के बच्चों में सबसे बड़ी मीसा भारती हैं। मीसा की शादी 1999 में सॉफ्टवेयर इंजीनियर शैलेश कुमार से हुई है। शैलेश अब खुद की कंपनी चलाते हैं। दोनों की दो बेटियां दुर्गा, गौरी और एक बेटा है। मीसा राज्यसभा की सांसद हैं। उन्होंने महात्मा गांधी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस की पढ़ाई की है। शैलेश राजनीति में भी काफी सक्रिय हैं। तेज प्रताप यादव के साथ आधिकारिक बैठक में शैलेश ही शामिल हुए थे। इस बैठक का जो वीडियो सामने आया है, उसमें शैलेश अफसरों को कुछ निर्देश भी देते हुए दिख रहे हैं। शैलेश भी कई मामलों में फंसे हुए हैं। पिछले ही साल उनके घर ईडी ने छापेमारी की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Know about the family and son in law's of lalu prasad yadav
पति के साथ रोहिणी - फोटो : अमर उजाला
2. राव समरेश सिंह: लालू की दूसरी बेटी रोहिणी आचार्या हैं। रोहिणी भी काफी सक्रिय रहती हैं। वह पिता और भाई के लिए सोशल मीडिया पर लगातार एक्टिव रहती हैं। रोहिणी इन दिनों सिंगापुर में अपने परिवार के साथ रहती हैं। रोहिणी की शादी 2002 में राव समरेश सिंह के साथ हुई है। समरेश भी कंप्यूटर इंजीनियर हैं। दोनों के तीन बच्चे हैं। 

 
विज्ञापन
Know about the family and son in law's of lalu prasad yadav
लालू यादव के साथ बेटी चंदा और दामाद विक्रम सिंह - फोटो : अमर उजाला
3. विक्रम सिंह : लालू-राबड़ी की तीसरी बेटी चंदा भी काफी पढ़ी-लिखी हैं। चंदा ने पिता की तरह एलएलबी की पढ़ाई की है। चंदा की शादी 2006 में फ्लाइट पायलट विक्रम सिंह से हुई है। दोनों का एक बेटा है। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed