दिल्ली में बढ़ती गर्मी के साथ लोकसभा चुनाव को लेकर राजधानी दिल्ली की सियासत भी गरमा गई है। चुनाव प्रचार अब अपने अंतिम दौर में है। दिल्ली के रण में उतरे तीन मुख्य दल भाजपा, कांग्रेस और आप ने जीत के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा दिया है। 2014 के आम चुनाव में भाजपा ने मोदी लहर पर सवार होकर दिल्ली की सातों सीटों पर कब्जा जमाया था। इस चुनाव में भी वह अपने पुराने करिश्मे को दोहराने की कोशिश में है। इस चुनाव में आप और कांग्रेस का गठबंधन दिल्ली में होते-होते रह गया। अब दोनों एक दूसरे के खिलाफ मैदान में हैं। कहा जा रहा है कि आप और कांग्रेस दोनों साथ मिलकर चुनाव लड़ते तो भाजपा पर भारी पड़ते। पिछले आम चुनाव के नतीजों में आप और कांग्रेस के वोट प्रतिशत को देखें, क्या वाकई दोनों का गठबंधन भाजपा को दिल्ली से साफ कर देता।
दिल्ली की दौड़ में आप-कांग्रेस का गठबंधन बनता भाजपा के लिए खतरा, 2014 में छिपे सुबूत
दिल्ली की चांदनी चौक लोकसभा सीट से 2014 के लोकसभा चुनाव में केंद्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन जीत दर्ज की थी। उन्होंने आप के प्रत्याशी आशुतोष को मात दी थी। जबकि कांग्रेस के उम्मीदवार कपिल सिब्बल तीसरे नंबर पर रहे थे। भाजपा को यहां 44.58 प्रतिशत वोट मिले थे। आप को 30.71 प्रतिशत वोट और कांग्रेस को 17.94 प्रतिशत वोट मिले थे।
कांग्रेस और आप को कुल 48 फीसदी वोट मिले जो भाजपा को मिले वोट प्रतिशत से करीब चार फीसदी ज्यादा था। इस बार के चुनाव में भाजपा ने एक बार फिर से हर्षवर्धन को उतारा है। जबकि कांग्रेस की और से जयप्रकाश अग्रवाल मैदान में हैं और आप ने पंकज गुप्ता को टिकट दिया है।
2014 के नतीजे
| पार्टी | वोट प्रतिशत |
| भाजपा | 44. 58 |
| आप | 30.71 |
| कांग्रेस | 17.94 |
2014 के नतीजे
| पार्टी | वोट प्रतिशत |
| भाजपा | 45.23 |
| आप | 34.30 |
| कांग्रेस | 16.30 |
पूर्वी दिल्ली से इस बार भाजपा ने क्रिकेटर गौतम गंभीर को टिकट दिया है। आप की ओर से आतिशी चुनावी मैदान में हैं जबकि कांग्रेस ने अरविंदर सिंह लवली पर दांव खेला है। 2014 के आम चुनाव में भाजपा के महेश गिरि ने जीत दर्ज की थी। गिरि ने आप के राजमोहन गांधी को शिकस्त दी थी। भाजपा को 47.83 फीसदी, आप को 31.91 और कांग्रेस को 16.99 फीसदी वोट मिले थे। आप और कांग्रेस को मत प्रतिशत को जोड़े तो अंतर बेदह करीबी हो जाता है। आप-कांग्रेस थोड़े अंतर से यहां भाजपा से आगे थी।
2014 के नतीजे
| पार्टी | वोट प्रतिशत |
| भाजपा | 47.83 |
| आप | 31.91 |
| कांग्रेस | 16.99 |
नई दिल्ली की लोकसभा सीट से भाजपा ने एक बार फिर मीनाक्षी लेखी पर भरोसा जताया है। आप ने ब्रिजेश गोयल को यहां से उतारा है जबकि कांग्रेस ने दिल्ली के पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष अजय माकन पर दांव खेला है। 2014 के लोकसभा चुनाव में मीनाक्षी लेखी ने आप के प्रत्याशी आशीष खेतान को मात दी थी। मत प्रतिशत के नजरिए से देखें तो भाजपा को 46.73 प्रतिशत वोट मिले थे। आप को 29.96 और कांग्रेस को 18.85 प्रतिशत वोट मिले थे। आप-कांग्रेस को भाजपा से करीब दो फीसदी वोट ज्यादा मिले थे।
2014 के नतीजे
पार्टी
वोट प्रतिशत
भाजपा
46.73
आप
29.96
कांग्रेस
18.85
