सब्सक्राइब करें

आखिरी चरण: पीएम मोदी, रविशंकर प्रसाद, सनी देओल और शत्रुघ्न सिन्हा समेत ये दिग्गज मैदान में

चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Prachi Priyam Updated Sat, 18 May 2019 08:42 AM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Chunav 2019: seventh phase polls tough fight on these hot seats 19 May
आखिरी दौर के सुपरस्टार - फोटो : Amar Ujala

2019 के लोकसभा चुनाव का अंतिम महायुद्ध 19 मई 2019 को होना है। इस दिन मतदान के आखिरी चरण में 8 राज्यों की 59 लोकसभा सीटों पर मतदान होना है। इसमें उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, बिहार, हिमाचल प्रदेश समेत कुल आठ राज्य शामिल हैं। सातवें और अंतिम चरण के मतदान के दिन देश की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बॉलीवुड स्टार सनी देओल, अभिनेत्री किरण खेर और भोजपुरी अभिनेता रवि किशन समेत कई दिग्गजों की सियासी किस्मत का फैसला करेगी।



आगे देखें इस बार मैदान में कौन-कौन से दिग्गज उतर रहे हैं-

Trending Videos
Lok Sabha Chunav 2019: seventh phase polls tough fight on these hot seats 19 May
नरेंद्र मोदी-अजय राय - फोटो : Amar Ujala

वाराणसी (उत्तर प्रदेश)

उत्तर प्रदेश की वाराणसी लोकसभा सीट पर पूरा देश इसलिए नजर गड़ाए बैठा है, क्योंकि यहां से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनाव लड़ रहे हैं, जिन्होंने पिछले लोकसभा चुनाव में इसी सीट से प्रचंड बहुमत के साथ जीत हासिल की थी। इस बार उनका मुकाबला कांग्रेस के अजय राय से है। एक तरफ भाजपा यहां अपनी जीत पक्की मान कर चल रही है, वहीं दूसरी ओर कांग्रेस लक्ष्य साधने के लिए प्रियंका गांधी का सहारा ले रही है। इनके अलावा यहां से नरेंद्र मोदी के खिलाफ कई निर्दलीय उम्मीदवारों ने भी पर्चा भरा है, जिनके कारण खेल बिगड़ने की उम्मीद है। इन सब के बावजूद यहां भाजपा की दावेदारी सबसे मजबूत मानी जा रही है। यहां ब्रह्मण, वैश्य और कुर्मी मतदाता निर्णायक भूमिका निभाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Lok Sabha Chunav 2019: seventh phase polls tough fight on these hot seats 19 May
रवि किशन, रामभुआल निषाद और मधुसूदन तिवारी - फोटो : अमर उजाला

गोरखपुर (उत्तर प्रदेश)

गोरखपुर, भाजपा और खासकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की परंपरागत सीट है। कभी इस सीट पर भाजपा का एकछत्र राज था, लेकिन उपचुनाव में सपा और बसपा ने साथ मिल कर भाजपा के किले को भेद दिया था। इस बार भाजपा ने ब्राह्मण कार्ड चलते हुए भोजपुरी स्टार रवि किशन को मैदान में उतारा है, जबकि महागठबंधन ने पिछली बार जीत दिलाने वाले फॉर्मूले को दोहराते हुए निषाद समुदाय को ध्यान में रखा है, और रामभुआल निषाद को टिकट दिया है। इधर कांग्रेस ने भी ब्रह्मण प्रत्याशी मधूसूदन तिवारी को मैदान में उतारा है, जिसके कारण ब्राह्मणों का वोट भाजपा और कांग्रेस के बीच बंट सकता है। अगर वाकई ऐसा होता है तो भाजपा को होने वाले नुकसान की आड़ में महागठबंधन को फायदा मिल सकता है।

Lok Sabha Chunav 2019: seventh phase polls tough fight on these hot seats 19 May
मिमि चक्रवर्ती-अनुपम हाजरा - फोटो : Amar Ujala

जाधवपुर (पश्चिम बंगाल)

मतदान के दौरान पश्चिम बंगाल में होने वाली हिंसक घटनाओं के बीच दो सीटों पर होने वाली वोटिंग को लेकर लोगों में खासा जोश है। इनमें से एक है जाधवपुर लोकसभा सीट। यहां तृणमूल कांग्रेस मशहूर बांग्ला अभिनेत्री मिमी चक्रवर्ती को टिकट देकर उनके फैंस का समर्थन हासिल करने की कोशिश में है, तो भाजपा ने टीएमसी से बर्खास्त नेता अनुपम हाजरा को ही टीएमसी के सामने खड़ा कर दिया है। हालांकि पश्चिम बंगाल में पहले भी ममता बनर्जी को सितारों के सहारे जीत मिली है, इसलिए इस बार भी उन्हें जीत की उम्मीद है।

विज्ञापन
Lok Sabha Chunav 2019: seventh phase polls tough fight on these hot seats 19 May
सायंतन बसु-नुसरत जहां - फोटो : social Media

बशीरहाट (पश्चिम बंगाल)

बशीरहाट लोकसभा सीट पर भी तृणमूल कांग्रेस ने फिल्मी सितारे का सहारा लेते हुए लोकप्रिय अभिनेत्री नुसरत जहां को टिकट दिया है। उनका मुकाबला भाजपा के सायंतन बसु और कांग्रेस के काजी अब्दुर रहीम से है। चुनाव प्रचार के दौरान नुसरत को मिलने वाले जन समर्थन को देखते हुए टीएमसी का पलड़ा भारी नजर आ रहा है।  बशीरहाट में मुस्लिम समुदाय के लोगों की आबादी अधिक है। करीब आधे वोटर मुस्लिम समुदाय से आते हैं। माना जा रहा है यहां से नुसरत जहां को चुनाव में उतारने के कारण तृणमूल कांग्रेस को इन वोटों का फायदा मिल सकता है। अगर ऐसा होता है तो भाजपा को यहां नुकसान झेलना पड़ सकता है। हालांकि लंबे समय तक यह सीट लेफ्ट के कब्जे में भी रह चुकी है।


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed