सब्सक्राइब करें

लोकसभा के महासंग्राम में विजेता बने ये नेता, यूपी की खाली हुई सीटों पर फिर छिड़ेगा युद्ध

चुनाव डेस्क, अमर उजाल, नई दिल्ली Published by: Trainee Trainee Updated Fri, 24 May 2019 05:28 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Chunav Results 2019: Uttar Pradesh may go for mini election Rita Bahuguna SP Baghel
यूपी में अब मिनी चुनाव - फोटो : Amar Ujala

लोकसभा चुनाव 2019 के नतीजे आ चुके हैं। पूरे देश में प्रचंड बहुमत के साथ मोदी सरकार एक बार फिर से देश की कमान संभालने के लिए तैयार हैं। लोकसभा का चुनाव तो निपट गया, लेकिन देश के सबसे अधिक सीटों वाले राज्य उत्तर प्रदेश में मिनी चुनाव होने की स्थिति बन गई हैं। इस आम चुनाव कई ऐसे प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की, जो पहले से विधायक थे और उनमें से कुछ योगी कैबिनेट में मंत्री भी हैं। जाहिर है, इनके जीतने की वजह से विधानसभा की सीटें खाली होंगी और उन सीटों पर एक बार फिर से चुनाव होंगे। 



आइए एक नजर डालते हैं इन समीकरणों परः

Trending Videos
Lok Sabha Chunav Results 2019: Uttar Pradesh may go for mini election Rita Bahuguna SP Baghel
रीता बहुगुणा जोशी - फोटो : PTI

लखनऊ कैंट
रीता बहुगुणा जोशी ने 2017 उत्तर प्रदेश विधानसभा के चुनाव के दौरान कांग्रेस का हाथ छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया था। वह लखनऊ कैंट की सीट दर्ज करके योगी सरकार में मंत्री बनीं। इस बार के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने उन्हें इलाहाबाद की सीट से उतारा था। उन्होंने यहां से सपा के प्रत्याशी राजेंद्र प्रसाद को 1 लाख 84 हजार वोटों से हरा दिया। बहुगुणा के सांसद बनने के बाद इस सीट पर विधायक के लिए एक बार फिर से चुनाव होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Lok Sabha Chunav Results 2019: Uttar Pradesh may go for mini election Rita Bahuguna SP Baghel
सत्य देव पचौरी - फोटो : Twitter

गोविंदपुर विधानसभा सीट
उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री और गोविंदपुर से विधायक सत्यदेव पचौरी को भाजपा ने कानपुर की लोकसभा सीट से चुनावी मैदान में उतारा था। पचौरी ने कानपुर से कांग्रेस के श्रीप्रकाश जयसवाल को करीब 1 लाख 55 हजार के बड़े अंतर हराया है। सांसदीय चुनाव में जीत के बाद उनकी गोविंदपुर विधानसभा की सीट खाली हो गई है, जहां एक बार पिर से चुनाव होंगे।

Lok Sabha Chunav Results 2019: Uttar Pradesh may go for mini election Rita Bahuguna SP Baghel
आर के सिंह पटेल - फोटो : Social Media

मानिकपुर
मानिकपुर से विधायक आर के सिंह पटेल ने बांदा की लोकसभा सीट से जीत दर्ज की है। पटेल ने यहां से श्यामा चरण को गुप्ता को करीब 58 हजार से वोटों से मात दी है। पटेल के सांसद बन जाने के बाद उनकी विधानसभा की जीती सीट मनिकपुर एक बार फिर से अपना विधायक चुनेगा।

विज्ञापन
Lok Sabha Chunav Results 2019: Uttar Pradesh may go for mini election Rita Bahuguna SP Baghel
एसपी सिंह बघेल - फोटो : अमर उजाला

टूंडला
एसपी सिंह बघेल ने 2017 के यूपी विधानसाभा चुनाव में टूंडला की विधानसभा सीट से जीत दर्ज की थी। इस बार के आम चुनाव में भाजपा ने उन्हें आगरा की लोकसभा सीट से उतारा था। बघेल ने यहां से बसपा के उम्मीदवार मनोज कुमार को सोनी को 2 लाख के भारी अंतर से हराया है। एसपी की सीट भी अब खाली हो चुकी जीस पर एक बार फिर से विधानसभा के चुनाव होंगे। 

विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed